मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नवदीप जब कार चला रहा था तो उसमें अचानक आग लग गई। सौभाग्य से फायर ब्रिगेड और मुंबई पुलिस की टीम मौके मौके पहुंच गई और स्थिति पर काबू पा लिया। केके गोस्वामी का बेटा बाल-बाल बच गया। उसे किसी भी तरह की चोट नहीं आई है। साथ ही इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि कार में आग कैसे लगी।
आपको बता दें कि, स्थिति को नियंत्रित करने के बाद, मुंबई पुलिस ने इस अचानक आग के पीछे के मूल कारण का पता लगाने के लिए जांच शुरू की, जिससे केके गोस्वामी और उनका परिवार सदमे में है।
बता दें कि केके गोस्वामी बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के रहने वाले हैं। एक्टर बनने से पहले वो गांव में एक स्टूडियो चलाते थे। 3 फुट के केके गोस्वामी ने मुंबई आकर काफी संघर्ष किया। उन्होंने बीएर बार में नौकरी की थी और यहीं पर उन्हें एक गार्ड ने डंडे से मारकर भगा दिया था। उन्होंने पानी पीकर भले कुछ समय गुजारे लेकिन आज वो जानी-मानी हस्ती बन गए हैं।
यह भी पढ़ें: ऋतिक और अर्सलान गोनी के साथ डिनर करने पहुंचीं सुजैन खान, सामने आईं तस्वीरें