ऐक्टर विजय राज अपनी बेहतरीन ऐक्टिंग के लिए तो पसंद किए ही जाते हैं लेकिन उनकी खूबी यह भी है कि वह पर्दे पर तमाम तरह के जोखिम उठाते हैं। उनकी आने वाली फिल्म है ‘पॉकेट गैंग्स्टर्स’।
निर्देशक हेमंत निलिम दास की यह फिल्म भारत की ऐसी पहली फिल्म बताई जा रही है जो एक ही शॉट में शूट की गई है। लेकिन मजेदार बात यह है कि दास ने विजय राज पर आरोप लगाया है कि उन्होंने फिल्म में जबर्दस्ती ‘किस’ सीन रखवाए हैं। उनका कहना है कि विजय चाहते थे कि फिल्म की हीरोइन शिवांगी मेहरा के साथ 15 चुंबन सीन रखे जाएं।