फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KKBKKJ: 'किसी का भाई किसी की जान' का गाना 'ओ बल्ले बल्ले' रिलीज, पंजाबी स्टाइल में डांस करते दिखे सलमान खान

Tue, 18 Apr 2023 12:44 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' का नया गाना 'ओ बल्ले बल्ले' रिलीज हो चुका जो अब, सोशल मीडिया पर धूम मचाए हुए है।
विज्ञापन
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' का दर्शकों के बीच उत्साह बना हुआ है। फिल्म के टीजर और ट्रेलर को फैंस ने खूब प्यार किया था। वहीं, फिल्म के अब तक रिलीज हुए गानों को भी दर्शकों ने खूब प्यार दिया। अब सलमान की फिल्म का एक और नया गाना रिलीज हो चुका है, जो सोशल मीडिया पर तुरंत ही वायरल हो गया और धूम मचा रहा है।

विज्ञापन

सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म के मेकर्स ने 17 अप्रैल को 'ओ बल्ले बल्ले' शीर्षक वाले गाने को रिलीज किया। इस गाने में सलमान खान पंजाबी स्टाइल में डांस करते नजर आ रहे हैं। गाने में सलमान के डांस मूव्स देखने वाले हैं। वीडियो सॉन्ग में सलमान के साथ सिद्धार्थ निगम, राघव जुयाल, शहनाज गिल और पलक तिवारी भी पंजाबी स्टाइल में डांस करते नजर आए। वहीं, इस गाने में फैंस को शहनाज और राघव की केमिस्ट्री भी देखने को मिली।



Anil Kpoor: अवॉर्ड शो में 'एक दो तीन' पर जमकर नाचीं माधुरी, फैंस ही नहीं अनिल कपूर भी हुए दीवाने

शहनाज गिल-सलमान खान - फोटो : social media
'ओ बल्ले बल्ले' गाने के बोल कुमार ने लिखे हैं और म्यूजिक के साथ आवाज सुखबीर ने दी है। इससे पहले फिल्म का गाना 'बिल्ली बिल्ली' रिलीज हुआ था, जिसे फैंस ने खूब पसंद किया। इस गाने को भी सुखबीर ने ही आवाज दी थी। अब फैंस को नया गाना 'ओ बल्ले बल्ले' खूब पसंद आ रहा है।

Asha Parekh: आशा पारेख ने उठाया सवाल, बोलीं- अमिताभ की तरह हमारे लिए क्यों नहीं लिखीं जा रही भूमिकाएं?
विज्ञापन

किसी का भाई किसी की जान - फोटो : सोशल मीडिया
बात करें सलमान खान की फिल्म के बारे में तो 'किसी का भाई किसी की जान' ईद के मौके पर 21 अप्रैल 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म में सलमान खान के साथ पूजा हेगड़े, वेंकटेश, जगपति बाबू, शहनाज गिल, पलक तिवारी, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम समेत कई कलाकार मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन फरहाद सामजी ने किया है।

Shyam Rangila: पीएम मोदी की नकल करना श्याम रंगीला को पड़ा भारी, वन विभाग ने भेजा नोटिस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें