फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palak Tiwari: सलमान के साथ काम करके खुद को सौभाग्यशाली मानती हैं पलक, अभिनेता के लिए कह दी यह बड़ी बात

Mon, 24 Apr 2023 01:52 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सलमान खान फिल्म्स (एसकेएफ) द्वारा निर्मित और फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित, "किसी का भाई किसी की जान" में वेंकटेश दग्गुबती, पूजा हेगड़े, जगपति बाबू, भूमिका चावला, विजेंदर सिंह, अभिमन्यु सिंह, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम, शहनाज गिल, विनाली भटनागर और जस्सी गिल भी हैं। 
विज्ञापन
पलक तिवारी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकप्रिय टीवी अभिनेत्री श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी इन दिनों अपनी फिल्म किसी का भाई किसी की जान की वजह से सुर्खियों मे हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा कि भले ही वह एक सेलिब्रिटी किड होने पर प्रिविलेज महसूस करती हैं, लेकिन मनोरंजन की दुनिया में वह अपना रास्ता खुद बनाने की कोशिश कर रही हैं। पलक ने हाल ही में "किसी का भाई किसी की जान" से हिंदी सिनेमा में डेब्यू किया है। सलमान खान की यह फिल्म इसी हफ्ते (21 अप्रैल) ईद के मौके पर रिलीज हुई है। 

विज्ञापन

South Stars: अपनी ही को-स्टार पर दिल हार बैठे साउथ के ये कलाकार, आज भी निभा रहे हैं एक दूसरे का साथ

इस फिल्म से करने वाली थी डेब्यू
बातचीत के दौरान उन्होंने कहा, "मैं एक पारंपरिक स्टार किड नहीं हूं। न तो मैं वास्तव में एक स्टार किड हूं और न ही मैं एक आम व्यक्ति हूं। ऐसा नहीं था कि मुझे बहुत सारे ऑफर मिल रहे थे। लेकिन फिर भी मैं खुद को सौभाग्यशाली मानती हूं।'' 22 वर्षीय अभिनेत्री ने कहा कि लोग मुझे पहचानते हैं, लेकिन यह मेरी मां की उपलब्धि से संबंधित है। मैं अब अपनी खुद की पहचान बनाने की कोशिश में हूं। बता दें कि पलक अरबाज खान द्वारा निर्मित 'रोजी: द सैफरन चैप्टर' से डेब्यू करने वाली थीं, लेकिन फिल्म नहीं बन पाई।
Bollywood: बॉलीवुड के ये बड़े सितारे हैं अंधविश्वासी, टोना-टोटके और ज्योतिष पर करते हैं भरोसा

सलमान के लिए कही यह बात
उन्होंने कहा, "जो कुछ भी होता है अच्छे के लिए होता है। किसी भी कारण से, 'रोजी' नहीं बन सकी, लेकिन, मुझे एक बहुत बड़े आदमी (सलमान) के साथ बहुत बड़ा अवसर मिला, जिनकी उदारता जगजाहिर है। मुझे नहीं लगता कि इससे बेहतर डेब्यू हो सकता था।" 
Bollywood: बॉलीवुड की इन एक्ट्रेस ने शादी के बाद भी नहीं बदला अपना धर्म, निभा रहीं अपने सभी रीति रिवाज
विज्ञापन

इन सितारों ने भी किया है फिल्म में काम
गौरतलब है कि सलमान खान फिल्म्स (एसकेएफ) द्वारा निर्मित और फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित, "किसी का भाई किसी की जान" में वेंकटेश दग्गुबती, पूजा हेगड़े, जगपति बाबू, भूमिका चावला, विजेंदर सिंह, अभिमन्यु सिंह, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम, शहनाज गिल, विनाली भटनागर और जस्सी गिल भी हैं। रिलीज के बाद से इस फिल्म को ऑडियंस का मिक्स रिव्यू मिला है। 
Chengiz Movie Review: ना थ्रिल दिखा ना रोमांच, हिंदी पट्टी में बांग्ला सुपरस्टार की पहली कोशिश नाकाम
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें