फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाज: मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती हुईं किरण खेर, लगभग तीन घंटे चली बोन सर्जरी

Thu, 27 May 2021 03:43 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड अभिनेत्री और चंडीगढ़ से भाजपा सांसद किरण खेर गुरुवार को मुंबई के कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल में हुईं, यहां उनकी बोन सर्जरी की गई।
विज्ञापन
किरण खेर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेत्री और चंडीगढ़ से भाजपा सांसद किरण खेर गुरुवार को मुंबई के कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल में हुईं, यहां उनकी बोन सर्जरी की गई। खबरों की मानें तो यह सर्जरी लगभग तीन घंटे तक चली। इस सर्जरी में बोन मेरो से कैंसर संबंधी बोन निकालने की कोशिश की गई। इस दौरान अस्पताल में अनुपम खेर भी मौजूद रहे।

विज्ञापन


बता दें कि68 साल की किरण खेर इन दिनों खुद कैंसर से पीड़ित हैं और अपनी जिंदगी की लड़ाई लड़ रही हैं। उन्हें कैंसर होने की बात 1 अप्रैल को मीडिया के सामने आई थी। लेकिन उन्हें यह डिटेक्ट पिछले साल नवंबर में हुआ था। बताया जाता है कि 11 नवंबर 2019 को चंडीगढ़ स्थित घर में गिरने से किरण का बायां हाथ टूट गया था। तब जांच कराने के बाद पता चला था कि उन्हें मल्टीपल मायलोमा है।

अनुपम खेर और बेटे सिकंदर खेर ने किरण की बीमारी को लेकर बयान भी जारी किया था। उस वक्त अनुपम खेर ने बताया था कि, 'किरण खेर की बीमारी को लेकर जो खबरें सामने आ रही हैं तो मैं बता दूं कि किरण माइलोमा से पीड़ित हैं जो कि एक तरह का ब्लड कैंसर है। वो फिलहाल अपना इलाज करवा रही हैं और बहुत जल्द वो और भी मजबूत होकर बाहर निकलेंगी'।
विज्ञापन


वहीं बीते दिनों उनके पति और अभिनेता अनुपम खेर ने उनके स्वास्थ्य की जानकारी दी। अनुपम खेर ने फैंस और शुभचिंतकों को बताया कि किरण की तबीयत अब पहले से ठीक है। उनके बारे में बात करते हुए अनुपम ने कहा कि, 'किरण की कैंसर से जंग मुश्किल है, लेकिन उनकी हालत बेहतर है'। किरण का मुंबई में इलाज चल रहा है। कुछ दिनों पहले वो वैक्सीनेशन के दौरान इलाज के बाद पहली बार लोगों के सामने भी आईं थीं। अब उनके स्वास्थ्य के बारे में अनुपम खेर ने एक बार फिर जानकारी दी है। साथ ही उन्होंने बताया कि हॉलीवुड अभिनेता रॉबर्ट डी नीरो भी उनकी पत्नी के स्वास्थ्य के बारे में पूछते रहते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें