निखिल नागेश भट्ट के बारे में
निखिल नागेश भट्ट को इंटरनेशनल पहचान उनकी फिल्म ‘किल’ से मिली, जिसका प्रीमियर टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में हुआ था। बाद में इस फिल्म को लायंसगेट ने खरीदा और 2024 में इसे बड़े स्तर पर रिलीज किया गया। लक्षय और राघव जुयाल स्टारर ‘किल’ को भारत की सबसे हिंसक फिल्मों में से एक माना गया।
‘किल’ के अलावा निखिल ‘अपुर्वा’, ‘हुरदंग’ जैसी फिल्में और ‘रस भरी’, ‘द गॉन गेम’ जैसी वेब सीरीज भी डायरेक्ट कर चुके हैं। खबरें यह भी थीं कि वह सनी देओल के साथ ‘परशुराम’ नाम की फिल्म पर काम कर रहे हैं, लेकिन ‘डेडलॉक्ड’ के ऐलान के बाद इस प्रोजेक्ट का क्या होगा, यह साफ नहीं है।
ये भी पढ़ें- ‘बंटवारा 1947’ को लेकर सनी देओल ने फैंस से की खास गुजारिश, बोले- आप फिल्म देखेंगे तो सब भूल जाएंगे