कपिल शर्मा के चर्चित टीवी शो कॉमेडी नाइट्स विद कपिल में पलक के किरदार में दिखने वाले अभिनेता किकू शारदा की गिरफ्तारी पर हड़कंप मच गया है। फिलहाल देश में सबसे अधिक इस मुद्दे पर बहस छिड़ी हुई है। सोशल मीडिया में किकू शारदा टॉप ट्रेंड में शामिल हो चुके हैं।
अकेले ट्विटर पर अब तक किकू को लेकर हजारों ट्वीट किए जा चुके हैं। ट्विटर की मोबाइल वेबसाइट पर यह नंबर एक और डेस्कटॉप वेबसाइट पर यह दूसरे नबंर पर ट्रेंड कर रहा है। उल्लेखनीय है कि ट्विटर पर ट्रेंड करने का मतलब होता है, जब बहुत सारे लोग किसी एक मुद्दे पर बातचीत कर रहे हों।
मामले पर खुद कपिल शर्मा ने ट्वीट कर राम रहीम से निवेदन किया है कि वह मीडिया के सामने आकर किकू को माफ करें। उन्होंने लिखा, "मेरा संत गुरुमीत राम रहीम सिंह जी 'इनसान' से एक निवेदन है कि इस मसले में मीडिया के सामने और एक कलाकार जो दुनिया में सिर्फ खुशी बढ़ाने का काम कर रहा है, उसके हक में खड़े होकर पूरी दुनिया में इंसानियत की एक खूबसूरत मिसाल पेश करें। आओ साथ मिलकर शांति और खुशी के लिए काम करें।"
pic.twitter.com/Glcn3N7Dvo
— KAPIL (@KapilSharmaK9) January 13, 2016
मामले पर राजू श्रीवास्तव समेत सोशल मीडिया में बेहद चौंकाने वाले बयान सामने आए हैं।
कॉमेडी के पुरोधा राजू श्रीवास्तव ने क्या कहा
किकू के मामले में लोग जमकर अपनी राय रख रहे हैं। कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का कहना है, 'मैंने अटल बिहारी वाजपेयी, लालू प्रसाद यादव, मुलायम सिंह यादव जैसे राजनेताओं की नकल (मिमिक्री) उतारी है, लेकिन कभी भी विरोध का सामाना नहीं करना पड़ा।'
यहीं नहीं राजू ने कहा, 'मुझे नहीं पता है कि किकू शारदा ने क्या कहा, पर हम हास्य कलाकार कभी भी अपने राष्ट्रीय ध्वज और किसी धर्म पर कोई टिप्पणी नहीं करते। जबकि हमें अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता है'। ऐसे ही कई और मत और राय हैं, जो किकू को लेकर दी जा रही हैं।
I mimicked politicians like Lalu ji,Mulayam ji, Atalji,Modi ji etc,never faced protest-Raju Srivastav on Kiku Sharda pic.twitter.com/81MEY4goey
— ANI (@ANI_news) January 13, 2016
Don't know what Kiku Sharda said,but as long as we don't insult National flag or religions,we should be free to express-Raju Srivastav
— ANI (@ANI_news) January 13, 2016
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का कहना है कि मामले में कानून अपना काम करेगा। किसी भी तरह के दबाव में आकर कोई कदम नहीं उठाया जाएगा। जबकि ट्विटर समेत तमाम जगहों पर हो रही बहस में कॉमेडियन को जेल भेजने के अदालत के फैसले की गुणवत्ता को निशाने पर रखा जा रहा है। यहां क्लिक कर के आप ट्विटर ट्रेंड पर जा सकते हैं।
मामला ये है कि अपने कॉमेडी टीवी शो के एक एपिसोड के दौरान किकू शारदा ने हरियाणा के डेरा सच्चा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की फिल्मों की नकल उतारी। नकली डाढ़ी व इत्यादि की मदद से अपना लुक भी वैसा ही बना लिया जैसा राम रहीम का फिल्म में था। यही नहीं, उन्होंने राम रहीम की आवाज निकालने की कोशिश की।