कौन होगी 'किक 2' की हीरोइन?
हाल ही में खबर आई थी कि 'किक 2' की घोषणा सलमान के जन्मदिन (27 दिसंबर) पर हो सकती है। यह भी कहा गया था कि जैकलीन सीक्वल में नहीं आएंगी और कृति को मुख्य हीरोइन बनाने की बात चल रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कृति सेनन का जैकलीन की जगह लेने की सारी अफवाहें झूठी और बेबुनियाद हैं। बहरहाल, अभी कोई आधिकारिक फैसला नहीं हुआ है।
यह भी पढ़ें: Avatar 3 Box Office Collection: 'अवतार फायर एंड ऐश' ने दूसरे दिन तोड़े इन फिल्मों के रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
सलमान का वर्कफ्रंट
सलमान ने 'बिग बॉस 19' खत्म कर लिया है और अब अपूर्व लाखिया की फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' की शूटिंग पर ध्यान दे रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ चित्रांगदा सिंह हैं, लेकिन इसकी रिलीज डेट अभी तय नहीं हुई है। इसके अलावा 'बजरंगी भाईजान' का सीक्वल भी बन रहा है। 'किक 2' को लेकर सलमान के फैंस को आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।
यह भी पढ़ें: श्रद्धा कपूर ने शेयर की सर्दियों की सबसे पसंदीदा ड्रिंक की तस्वीर, लिखा- 'इसके जैसा कुछ भी नहीं है...'..