फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या 'किक 2' में कृति सेनन ने जैकलीन फर्नांडिस को किया रिप्लेस? जानिए सलमान खान की फिल्म का सच

Sat, 20 Dec 2025 10:36 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kick 2 Update: सलमान खान की फिल्म 'किक' के सीक्वल की चर्चा लंबे समय से चल रही है। निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने इसकी पुष्टि पहले ही कर दी थी। अब फिल्म की मुख्य अभिनेत्री को लेकर एक नई अपडेट सामने आई है।
विज्ञापन
जैकलीन फर्नांडिस-सलमान खान और कृति सेनन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सलमान खान की फिल्म 'किक 2' में मुख्य अभिनेत्री को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है। 'किक' में जैकलीन फर्नांडिस का अभिनय दर्शकों को खूब पसंद आया था। वहीं अब 'किक' के सीक्वल में जैकलीन की जगह कृति सेनन को लेने की बात सामने आ रही है। जानिए क्या है सच्चाई।
विज्ञापन
Trending Videos

कौन होगी 'किक 2' की हीरोइन?
हाल ही में खबर आई थी कि 'किक 2' की घोषणा सलमान के जन्मदिन (27 दिसंबर) पर हो सकती है। यह भी कहा गया था कि जैकलीन सीक्वल में नहीं आएंगी और कृति को मुख्य हीरोइन बनाने की बात चल रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कृति सेनन का जैकलीन की जगह लेने की सारी अफवाहें झूठी और बेबुनियाद हैं। बहरहाल, अभी कोई आधिकारिक फैसला नहीं हुआ है।

यह भी पढ़ें: Avatar 3 Box Office Collection: 'अवतार फायर एंड ऐश' ने दूसरे दिन तोड़े इन फिल्मों के रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
विज्ञापन

सलमान का वर्कफ्रंट
सलमान ने 'बिग बॉस 19' खत्म कर लिया है और अब अपूर्व लाखिया की फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' की शूटिंग पर ध्यान दे रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ चित्रांगदा सिंह हैं, लेकिन इसकी रिलीज डेट अभी तय नहीं हुई है। इसके अलावा 'बजरंगी भाईजान' का सीक्वल भी बन रहा है। 'किक 2' को लेकर सलमान के फैंस को आधिकारिक घोषणा का इंतजार है। 

यह भी पढ़ें: श्रद्धा कपूर ने शेयर की सर्दियों की सबसे पसंदीदा ड्रिंक की तस्वीर, लिखा- 'इसके जैसा कुछ भी नहीं है...'..
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें