फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साउथ के 'पहलवान' के साथ नजर आएंगे सुनील शेट्टी, ट्रेलर हुआ रिलीज

Thu, 22 Aug 2019 03:27 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Kichcha Sudeep - फोटो : social media
विज्ञापन

दक्षिण सिनेमा के मशहूर अभिनेता किच्छा सुदीप की फिल्म 'पहलवान' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में उनके साथ बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फैंस को फिल्म 'पहलवान' का लंबे समय से इंतजार था।

विज्ञापन


1 मिनट 51 सेकेंड के 'पहलवान' के ट्रेलर को देखकर कहा जा सकता है कि फिल्म में किच्छा सुदीप का पहलवानी अंदाज हर किसी का दिल जीत लेगा। फिल्म में किच्छा सुदीप और सुनील शेट्टी के अलावा आकांक्षा सिंह और सुशांत सिंह जैसे कलाकार भी मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म का निर्देशन एस. कृष्णा कर रहे हैं। 

कुछ देर पहले रिलीज हुआ फिल्म का ट्रेलर सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। खबरों की मानें तो मूल रूप से कन्नड़ भाषा में बनी इस फिल्म को शुरुआत में 9 भाषाओं में रिलीज करने का फैसला किया गया था, लेकिन अब इसको 5 भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। गौरतलब है कि फिल्म 'पहलवान' से बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी, साउथ सिनेमा में डेब्यू कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें