बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। अब कियारा आडवाणी ने अपनी मालदीव की छुट्टियों से एक थ्रोबैक वीडियो साझा किया है।
बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। अब कियारा आडवाणी ने अपनी मालदीव की छुट्टियों से एक थ्रोबैक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो पर उनके फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं। कई यूजर्स पूछ रहे हैं कि सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ गई हो क्या? गौरतलब है कि इससे पहले कहा गया था कि कियारा आडवाणी ने नए साल का स्वागत रणथंभौर नेशनल पार्क में कथित बॉयफ्रेंड सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ किया था। ऐसे में अब यूजर्स उनसे पूछ रहे हैं कि सिद्धार्थ साथ नहीं आये क्या?
विज्ञापन
वीडियो को शेयर करते हुए कियारा आडवाणी ने कैप्शन में बटरफ्लाई आइकन जोड़ा है। इस वीडियो में वह सफेद बिकनी में धूप में चिल करती हुई दिख रही हैं। इसके साथ ही समुद्र में डुबकी लगा रही हैं। वह एक यॉट पर पोज देती हुई भी दिख रही हैं। कियारा आडवाणी वीडियो में समुद्र में डॉल्फिन को स्पॉट करती हुई भी दिखाई दे रही है। इस वीडियो को लाखों यूजर्स देख चुके हैं और इस पर जमकर टिप्पणियां कर रहे हैं। वीडियो को अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ने भी लाइक किया है। शाहिद कपूर ने भी कियारा की पोस्ट को लाइक किया है।
कियारा आडवाणी के फैंस उन्हें खूबसूरत बता रहे हैं। एक प्रशंसक ने कियारा से सीधा सवाल पूछा कि "सिद्धार्थ कहा है'' जबकि एक अन्य ने अनुरोध किया "सिड के साथ जो तस्वीरें ली हैं, उसे पोस्ट करें।"