फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तारा की छुट्टी के बाद अब शाहिद कपूर की 'अर्जुन रेड्डी' में हुई कियारा आडवाणी की एंट्री

Tue, 25 Sep 2018 11:36 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड कलाकार शाहिद कपूर इन दिनों सुपरहिट तेलुगू फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' के हिंदी रीमेक को लेकर काफी चर्चा में हैं। शुरुआत में इस फिल्म में उनके साथ 'स्टूडेंट आॅफ द ईयर 2' से बॉलीवुड में कदम रखने जा रही अभिनेत्री तारा सुतारिया मुख्य भूमिका में नजर आने वाली थीं। बाद में खबर आई की किसी वजह से तारा को इस फिल्म से बाहर कर दिया गया है। वहीं अब 'अर्जुन रेड्डी' को नई हीरोइन मिल गई है।
विज्ञापन


मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो शाहिद कपूर की अब इस फिल्म में 'लस्ट स्टोरीज', 'एम.एस धोनी' और 'फुगली' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकीं खूबसूरत अदाकारा कियारा आडवाणी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी। बताया जा रहा है कि फिल्म के मेकर्स ने जब कियारा से इस फिल्म के लिए संपर्क किया तो उन्होंने 'अर्जुन रेड्डी' की कहानी सुनते ही इस फिल्म में काम करने के लिए हां कर दिया। 

गौरतलब है कि कियारा आडवाणी इन दिनों राम चरण के साथ अपने तेलुगू प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं। फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' पिछले साल आई साउथ एक्टर विजय देवरकोंडा की फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' का ही रीमेक होगी। बताया जा रहा है कि इस फिल्म में शाहिद कपूर मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' की शूटिंग अगले साल तक शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन


इस फिल्म का निर्देशन संदीप वोंगा कर रहे हैं। बात करें 'अर्जुन रेड्डी' के ओरिजिनल वर्जन यानी विजय देवरकोंडा की फिल्म की तो इस फिल्म की कहानी एक मेडिकल स्टूडेंट के आसपास घूमती है। फिल्म में शानदार एक्शन दर्शकों का दिल जीत लेता है। यह फिल्म पिछले साल की सुपरहिट फिल्मों में से एक हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें