फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kiara Advani: कियारा आडवाणी बनीं शो स्टॉपर, करण जौहर के साथ की रैंप वॉक; देखें वायरल वीडियो

Tue, 16 Jun 2026 11:37 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kiara Advani Viral Video: कियारा आडवाणी इन दिनों अपनी बेटी की परवरिश में व्यस्त हैं। हाल ही में वह डिजाइनर राहुल मिश्रा के लिए फैशन शो में शो स्टॉपर बनीं। इस फैशन इवेंट से कियारा के कई वीडियो वायरल हुए। फैंस ने भी एक्ट्रेस पर खूब प्यार लुटाया।

विज्ञापन
करण जौहर के साथ कियारा आडवाणी ने की रैंपवॉक - फोटो : इंस्टाग्राम@filmfare
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कियारा आडवाणी ने मां बनने के कुछ महीनों बाद ही प्रेग्नेंसी वेट को कम कर लिया था। इन दिनों भी उनकी फिटनेस की देखकर फैंस हैरान हैं। हाल ही में अपने फिट, स्लिम फिगर के साथ कियारा आडवाणी ने रैंप वॉक की। इस मौके पर उनके साथ करण जौहर भी रैंप वॉक करते दिखे। देखें कियारा आडवाणी की रैंप वॉक का वीडियो।

गाउन अटायर में कियारा ने ढाया कहर 

विज्ञापन

कियारा आडवाणी ने डिजाइनर राहुल मिश्रा के लिए रैंप वॉक की, वह उनके फैशन शो की शो स्टॉपर बनीं। कियारा पर ऑफ शोल्डर गाउन खूब जंच रहा था। वह किसी बार्बी डॉल जैसी नजर आ रही थीं। करण जौहर ने भी रैंप वॉक में कियारा आडवाणी का खूब साथ दिया। 
 


शादी के दो साल बाद बनीं मां
 कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने एक लंबे वक्त तक एक-दूसरे को डेट किया। फिर साल 2023 में दोनों शादी के बंधन में बंधे। 15 जुलाई 2025 को कियारा ने बेटी को जन्म दिया। बेटी का नाम कियारा और सिद्धार्थ ने  साराया रखा है। सोशल मीडिया पर बेटी को लेकर प्यार भरी पोस्ट कियारा साझा करती रहती हैं। 

विज्ञापन


ये खबर भी पढ़ें:  पहले देवी की तरह मानते हैं, बच्चा होने के बाद महिलाओं से की जाती हैं ये उम्मीदें; कियारा ने सुनाया कड़वा अनुभव

विज्ञापन

यश की फिल्म 'टॉक्सिक' में नजर आएंगी कियारा
फिल्म 'टॉक्सिक' में 'केजीएफ' फेम साउथ सुपरस्टार यश लीड रोल में हैं। उनके अपोजिट कियारा आडवाणी हैं। फिल्में नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत भी नजर आएंगी। 'टॉक्सिक' फिल्म 4 जून को रिलीज होने वाली थी, लेकिन मेकर्स ने इसकी रिलीज को आगे बढ़ा दिया है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें