फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कियारा और सिद्धार्थ ने शेयर की अपनी राजकुमारी की प्यारी तस्वीर, जानिए क्या रखा है बेटी का नाम

Fri, 28 Nov 2025 11:04 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kiara Advani Sidharth Malhotra Daughter Name: कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी बेटी के नाम का खुलासा कर दिया है। जानिए क्या है वो क्यूट नाम...

 
विज्ञापन
कियारा और सिद्धार्थ - फोटो : इंस्टाग्राम@kiaraaliaadvani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने 15 जुलाई 2025 को मुंबई के एक अस्पताल में बेटी को जन्म दिया था। जिसके बाद आज उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी राजकुमारी के नाम का खुलासा कर दिया है।
विज्ञापन


Trending Videos

कियारा की बेटी का नाम
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी बॉलीवुड के पसंदीदा कपल्स में से एक हैं। आज कियारा ने इंस्टाग्राम पर अपनी बेटी का नाम का खुलासा कर फैंस को खुश कर दिया है। कियारा ने अपनी बेटी के नन्हें पैरों की एक खास तस्वीर शेयर की है। इसके साथ कियारा ने कैप्शन में लिखा, 'हमारी प्रार्थनाओं से हमारी बाहों तक पहुंच गई। हमारा दिव्य आशीर्वाद, हमारी राजकुमारी सरायाह मल्होत्रा Saraayah Malhotra।' कियारा और सिद्धार्थ ने अपनी बेटी का नाम सरायाह मल्होत्रा रखा है।

सेलेब्स के कमेंट्स
कियारा और सिद्धार्थ की बेटी के नाम के खुलासे के बाद कई सेलेब्स कमेंट्स के जरिए अपनी प्यार जता रहे हैं। शिल्पा शेट्टी ने लिखा, 'खूबसूरत', करण जौहर ने लिखा, 'मेरा प्यार और आशीर्वाद हमेशा...', वहीं अथिया शेट्टी, वरुण धवन, मनीष मल्होत्रा और संजय कपूर ने लाल दिल वाले इमोजी बनाकर प्यार जताया है।


यह भी पढ़ें: 'कभी कोशिश न करने से बेहतर है...', 70 साल की उम्र में फिटनेस फ्रीक बनें अनुपम खेर
विज्ञापन

सिद्धार्थ और कियारा की शादी
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी 7 फरवरी 2023 को जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में हुई थी। यह एक डेस्टिनेशन वेडिंग थी, जिसमें उनके करीबी दोस्तों और परिवार के सदस्य शामिल हुए थे। शादी के बाद कपल ने मुंबई में एक ग्रैंड रिसेप्शन भी दिया था। इसके बाद कियारा ने 15 जुलाई 2025 को मुंबई के एक अस्पताल में बेटी को जन्म दिया। जिसके बाद आज उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी राजकुमारी के नाम का खुलासा कर दिया है। 

यह भी पढ़ें: 'मेरी भावनाएं उमड़ रही हैं', हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र के साथ शेयर की अनमोल तस्वीरें, लिखा इमोशनल नोट..
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें