फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मम्मी-पापा बनने के बाद शूट पर पहली बार साथ दिखे कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा, देखें वायरल वीडियो

Sun, 04 Jan 2026 01:46 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kiara Advani Sidharth Malhotra Viral Video: कियारा आडवाणी ने हाल ही में एक प्यारी बेटी को जन्म दिया है। बेटी के जन्म के बाद कियारा अपने पति और एक्टर सिद्धार्थ के साथ पहली बार शूट पर नजर आईं।
विज्ञापन
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने 15 जुलाई 2025 को बेटी का स्वागत किया। उन्होंने नवंबर 2025 में उसका नाम सरायाह मल्होत्रा रखा। आज सिद्धार्थ और कियारा बेटी के जन्म के बाद फिर से एक साथ शूट पर नजर आए। 

विज्ञापन

कियारा और सिद्धार्थ का वायरल वीडियो
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कियारा और सिद्धार्थ को एक साथ ओबी वैन में जाते देखा गया। कियारा और सिद्धार्थ शायद किसी प्रोजेक्ट के लिए साथ आए हैं, इसका पता नहीं चल पाया है, लेकिन बेटी के जन्म के बाद दोनों को पहली बार साथ देखकर उनके फैंस बेहद खुश हैं।

विज्ञापन

कियारा और सिद्धार्थ का वर्कफ्रंट
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने एक साथ फिल्म 'शेरशाह' में काम किया था। कियारा आडवाणी आखिरी बार फिल्म 'वॉर 2' में ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर के साथ नजर आई थीं। कियारा कन्नड स्टार यश की फिल्म 'टॉक्सिक' में नजर आएंगी। फिल्म टॉक्सिक में कियारा नादिया के किरदार में नजर आएंगी। वहीं सिद्धार्थ मल्होत्रा 'वीवीन- फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ तमन्ना भाटिया भी नजर आएंगी।

यह भी पढ़ें: आलिया भट्ट ने शेयर की नए साल में रणबीर कपूर के साथ खास तस्वीर, बेटी राहा की क्यूट तस्वीर पर फिदा हुए फैंस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें