फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘मैं और मेरी मिनी…’, कियारा ने दिखाई बेटी की झलक; मैगजीन में मां की तस्वीर देख खुश हुईं सरायाह

Tue, 06 Jan 2026 09:11 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kiara Advani Shares Glimpse Of Saraayah: कियारा आडवाणी इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘टॉक्सिक’ को लेकर चर्चाओं में हैं। इस बीच एक्ट्रेस ने अपनी बेटी सरायाह की पहली झलक साझा की है। जानिए किस अंदाज में दिखीं सरायाह…
विज्ञापन
कियारा आडवाणी - फोटो : इंस्टाग्राम-@kiaraaliaadvani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कियारा आडवाणी ने पिछले साल अपनी बेटी सरायाह मल्होत्रा को जन्म दिया है। बेटी के जन्म के बाद कियारा काफी कम पब्लिक अपीयरेंस में नजर आई हैं। वहीं कियारा-सिद्धार्थ ने अब तक अपनी बेटी का फेस भी रिवील नहीं किया है। इस बीच कियारा ने अब अपनी बेटी की एक झलक दिखाई है। हालांकि, इस झलक में चेहरा तो नहीं दिख रहा है, लेकिन  सरायाह की इतनी सी ही झलक को देखकर फैंस काफी उत्साहित हैं।

मैगजीन में सरायाह ने ढूंढी मम्मा

विज्ञापन

कियारा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में कियारा एक मैग्जीन लिए हुए हैं, जिसके कवर पर उनकी तस्वीर बनी हुई है। इस दौरान उनके साथ बेटी सरायाह भी है। वीडियो में कियारा सरायाह से पूछती हैं, ‘क्या तुम मम्मा की मैगजीन पढ़ना चाहती हो? चलो देखते हैं मम्मा कहां हैं!’ इसके बाद कियारा मैगजीन के पन्ने पलटती हैं। फिर जैसे ही कियारा की तस्वीर सामने आती है, वो कहती हैं, ‘देखो यहां है मम्मा।’ तभी सरायाह की उंगलियां भी उस तस्वीर पर सामने आती हैं। सरायाह की इतनी ही झलक से फैंस काफी खुश हैं और उस पर प्यार लुटा रहे हैं। इस वीडियो के साथ कियारा ने कैप्शन में लिखा, ‘मैं और मेरी मिनी सोमवार को मैगजीन पढ़ते हुए एंजॉय कर रहे हैं।’

15 जुलाई 2025 को हुआ सरायाह का जन्म

विज्ञापन

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने 15 जुलाई 2025 को अपनी बेटी सरायाह का स्वागत किया है। इसके बाद नवंबर में कपल ने अपनी बेटी के नाम का खुलासा करते हुए बताया कि हमने अपनी बेटी का नाम सरायाह मल्होत्रा रखा है। उन्होंने अपनी बच्ची को अपनी राजकुमारी बताया।

यह खबर भी पढ़ेंः Diljit Dosanjh: कभी निक्कर-बनियान में किया स्टेज शो, आज हैं देश के बड़े परफॉर्मर; चर्चा से दूर रखते हैं परिवार

यश के साथ ‘टॉक्सिक’ में नजर आएंगी कियारा
वर्कफ्रंट की बात करें तो कियारा आडवाणी आखिरी बार ऋतिक रोशन के साथ ‘वॉर 2’ में नजर आई थीं। वहीं अब कियारा जल्द ही यश के साथ फिल्म ‘टॉक्सिक’ में नजर आएंगी। पिछले दिनों फिल्म से कियारा का लुक सामने आया था, जिसे काफी पसंद भी किया गया था। अब दर्शकों को इस फिल्म का इंतजार है, जो 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होनी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें