फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कियारा आडवाणी ने दिखाई बेटी सरायाह की झलक, प्लेन से क्यूट मोमेंट हुआ वायरल

Thu, 21 May 2026 05:16 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kiara Advani Post: बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने अपनी प्यारी बेटी सरायाह मल्होत्रा की एक खास झलक शेयर की है। यह खास तस्वीर फ्लाइट के दौरान की है। 
विज्ञापन
कियारा आडवाणी - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी बेटी सरायाह मल्होत्रा की एक बहुत ही प्यारी तस्वीर शेयर की है। यह तस्वीर एक फ्लाइट के अंदर की है, जिस पर फैंस ने जमकर प्यार बरसाया है।

विज्ञापन

तस्वीर में क्या है?
कियारा ने आज इंस्टाग्राम हैंडल पर बेटी सरायाह से जुड़ी एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में हवाई जहाज की खिड़की पर एक रंग-बिरंगा खिलौना लगा हुआ दिख रहा है। जिसके साथ बाहर का आसमान खूबसूरत नजारा दिखाई दे रहा है। कियारा की इस पोस्ट पर उनके फैंस ने भी जमकर प्यार बरसाया है।

इस फोटो की सबसे खास बात यह है कि इसमें नन्ही सरायाह का छोटा सा हाथ उस खिलौने को छूने की कोशिश करता नजर आ रहा है। कियारा ने इस फोटो के साथ एक लाल दिल का इमोजी भी लगाया है। कियारा और उनके पति सिद्धार्थ मल्होत्रा इस समय अपने परिवार के साथ छुट्टियां मना रहे हैं।

पिछले साल बनीं मां
कियारा और सिद्धार्थ पिछले साल जुलाई 2025 में सरायाह के माता-पिता बने थे। दोनों अपनी बेटी से जुड़ी चीजें सोशल मीडिया पर बहुत कम शेयर करते हैं और उन्होंने अभी तक अपनी बेटी का चेहरा फैंस को नहीं दिखाया है।
विज्ञापन

'टॉक्सिक' में नजर आएंगी कियारा
कियारा आडवाणी जल्द ही फिल्म 'Toxic' (टॉक्सिक) में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ साउथ के सुपरस्टार यश और एक्ट्रेस नयनतारा भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म में इन सभी के अलावा हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत के अलावा कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। वहीं सिद्धार्थ मल्होत्रा एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया के साथ अपनी अगली फिल्म 'Vvan' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: सुष्मिता सेन ने मनाया मिस यूनिवर्स जीत के 32 साल का जश्न, लिखा- 'यह सोचकर मेरे रोंगटे खड़े हो...'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें