सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता का निधन
- फोटो : इंस्टाग्राम
सिद्धार्थ ने पिता के साथ बिताए पलों को किया याद
इससे पहले मंगलवार की रात सिद्धार्थ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पिता को याद करते हुए एक भावुक पोस्ट साझा की थी। इसमें उन्होंने अपने बचपन से लेकर जवानी तक पिता के साथ बिताए हसीन और यादगार लम्हों की 9 तस्वीरें शेयर कीं। साथ में लिखा, 'उन्होंने ऐसी वैल्यूज के साथ जिंदगी बिताई, जो कभी नहीं झुकीं।
उनमें अनुशासन था, पर कठोरता नहीं। ताकत थी पर अहंकार नहीं। जिंदगी की तमाम मुश्किलों में भी पॉजिटिव रहे। मर्चेंट नेवी कैप्टन के तौर पर समुद्र की कमान संभालने से लेकर शांत साहस के साथ बीमारी का सामना करने तक, उन्होंने कभी समझौता नहीं किया, कभी अपनी गरिमा नहीं खोई। यहां तक कि जब स्ट्रोक के कारण उन्हें व्हीलचेयर पर बैठना पड़ा, तब भी उनका हौसला बुलंद रहा।
पापा, आपकी ईमानदारी मेरी विरासत है। आपकी शक्ति हर दिन मेरा मार्गदर्शन करती है। आपकी पॉजिटिविटी आज भी इस परिवार को एक साथ जोड़े रखती है। आप शांतिपूर्वक अपनी नींद में हमें छोड़कर चले गए, लेकिन आपके जाने से जो खालीपन आया है वह असीम है। मैं जो कुछ भी हूं, आपकी वजह से हूं। और मैं आपका नाम, आपके मूल्य और आपकी रोशनी हमेशा आगे ले जाऊंगा। लव यू पापा।'
यह खबर भी पढ़ेंः Salim Khan: वेंटिलेटर पर रखे गए सलीम खान! देर रात पिता से मिलने पहुंचे सलमान; एक्टर को भावुक देख फैंस चिंतित
13 फरवरी को हो गया था निधन
खबरों के मुताबिक, सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता का निधन 13 फरवरी को ही हो गया था। हालांकि, सिद्धार्थ ने मंगलवार 17 फरवरी की रात को पोस्ट कर इसकी जानकारी साझा की। खबरों के मुताबिक, सिद्धार्थ और कियारा पिता के निधन की खबर सुनने के बाद ही दिल्ली रवाना हो गए थे।