फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khuda Trailer Release: 'मकसद के बिना जीने का कोई मतलब नहीं', खुदा का ट्रेलर रिलीज; जानिए कब देख सकेंगे फिल्म

Thu, 05 Jun 2025 10:19 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Jithin Suresh T Movie Khuda: निर्देशक जितिन सुरेश टी की फिल्म खुदा का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। ट्रेलर में देश के प्रति प्रेम और समर्पण साफ दिखाई दिया। 
 
विज्ञापन
खुदा - फोटो : इंस्टाग्राम@jithinsuresh.t
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म खुदा का ट्रेलर आज कुछ ही देर पहले रिलीज हुआ है। इसके ट्रेलर में भारतीय सशस्त्र बल और हमेशा अपनी मातृभूमि की बहनों के साथ मजबूती से खड़े रहने वाले जवानों की कहानी को दिखाया गया है।
विज्ञापन

 
Trending Videos

जितिन सुरेश टी का पोस्ट
फिल्म खुदा के निर्देशक जितिन सुरेश टी ने हाल ही में फिल्म खुदा को लेकर एक पोस्ट इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए बताया था कि आखिर यह फिल्म क्या है। उन्होंने फिल्म का एक पोस्टर शेयर किया और कैप्शन में लिखा, 'भारतीय सशस्त्र बलों ने हमारे देश के दुश्मनों के खिलाफ कई पारंपरिक युद्ध लड़े हैं, आतंकवाद से रोजाना लड़ते रहते हैं और देश के नागरिकों को प्राकृतिक आपदाओं से भी बचाते हैं। यहां हमारे पराक्रमी भारतीय सशस्त्र बलों की एक अलग कहानी है, जहां वे एक गरीब गांव की लड़की के जीवन में 'खुदा' के रूप में दिखाई देते हैं, जो अपने प्यार को बचाती है और उसकी रक्षा करती है, हमेशा की तरह अपने कर्तव्य से परे जाकर... प्रेम, वीरता और निस्वार्थता की एक संगीतमय गाथा।'

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर हलचल
वीरल भयानी ने आज अपने इंस्टाग्राम पर खुदा के ट्रेलर को शेयर किया और लिखा, 'ऑपरेशन सिंदूर' सिर्फ एक मिशन नहीं था - यह एक वादा था। जब प्यार ने पुकारा, तो भारतीय सशस्त्र बलों ने कर्तव्य की पुकार से परे जाकर उसका सम्मान किया। यह एक संगीतमय गाथा है, जहां साहस और प्रतिबद्धता का मिलन होता है - क्योंकि प्यार की रक्षा करना भी राष्ट्र की सेवा करना है। सच्ची वीरता से प्रेरित… 06 जून 2025 को सायना म्यूजिक में शाम 5 बजे रिलीज किया जाएगा।'

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें