फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ananya Panday: आदित्य के साथ 'ओके जानू' के सीक्वल में काम करना चाहती हैं अनन्या, अभिनेत्री ने किया खुलासा

Sun, 14 Jan 2024 06:57 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अनन्या ने हाल ही में बताया कि वे बेहद पॉजेसिव गर्लफ्रेंड हैं। इसके साथ ही उन्होंने खुद को काफी प्रोटेक्टिव भी कहा। अभिनेत्री के मुताबिक वे जिससे प्यार करती हैं, उसी से शादी करना चाहेंगी।
विज्ञापन
अनन्या पांडे - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनन्या पांडे इन दिनों 'खो गए हम कहां' की सफलता का जश्न मना रही हैं। फिल्म में उनके 'अहाना' के किरदार को दर्शकों ने बेहद पंसद किया है। इन दिनों फिल्मों के अलावा अनन्या अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। नए साल पर उनकी लंदन हॉलिडे की तस्वीरें इंटरनेट पर काफी वायरल हुई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो लंदन अनन्या आदित्य कपूर के साथ गई थीं। हालांकि, अनन्या या आदित्य ने इस बात का खुलासा नहीं किया है, लेकिन आए दिन उनके डेटिंग की खबरें मीडिया में आती रहती हैं। पिछले दिनों मीडिया से बातें करते हुए अनन्या ने आदित्य कपूर के अपने साथ रिश्ते और उनकी फिल्मों के बारे में खुलकर बातें कीं। 
विज्ञापन


'ओके जानू' के सीक्वल में काम करना चाहेंगी 
अनन्या से जब इंटरव्यू में पूछा गया कि वे आदित्य कपूर के साथ उनकी कौन सी फिल्म करना चाहेंगी? इस सवाल को सुनकर अनन्या पहले थोड़ी देर के लिए खामोश रहीं फिर उन्होंने कहा, 'मैं उनके साथ 'ओके जानू' फिल्म के सीक्वल में काम करना चाहूंगी। मुझे ऐसा लगता है कि आदित्य को इस फिल्म की शूटिंग के दौरान काफी मजा आया होगा, क्योंकि यह बेहद प्यारी और रोमांटिक फिल्म है। अब 'ओके जानू' जैसी हल्की-फुल्की रोमांटिक फिल्में नहीं बनती हैं।'

प्यार खत्म होने के बाद भी दोस्त हैं ये टीवी स्टार्स

अनन्या हैं पॉजेसिव गर्लफ्रेंड
अनन्या पांडे से उसी इंटरव्यू के दौरान जब पूछा गया कि आप कैसी गर्लफ्रेंड। इस सवाल के जवाब में अनन्या कहती हैं, 'मैं बेहद पॉजेसिव गर्लफ्रेंड हूं। इसके साथ साथ मैं काफी प्रोटेक्टिव भी हूं, अपने प्यार के लिए। आगे अनन्या बताती हैं, 'मैं जिससे प्यार करती हूं, उसी से शादी करना चाहती हूं।'

'गोल्डन गर्ल' बन बोल्ड हुईं शमा सिकंदर

अनन्या पांडे का वर्कफ्रंट 
विज्ञापन

साल 2023 अनन्या पांडे के लिए काफी लकी रहा है। 2023 में अनन्या की दो फिल्में 'ड्रीम गर्ल 2' और 'खो गए हम कहां' रिलीज हुई थी। दोनों ही फिल्मों में उनकी एक्टिंग को दर्शकों ने काफी पसंद किया। अनन्या की आने वाली फिल्मों की बात करें तो वे 'कंट्रोल' और 'द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ सी शंकरन नायर' में नजर आएंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें