दरअसल, खेसारी लाल यादव ने यह वीडियो अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जो लगभग 10 मिनट का है। इस वीडियो में खेसारी ने फैंस से उनकी फिल्म 'डोली सजाकर रखना' को प्यार देने की बात कही है। वीडियो में वह कहते दिख रहे हैं, 'कल हमारा एक बेहतरीन सिनेमा रिलीज हो रहा है, जिसका नाम डोली सजाकर रखना है। इसमें हमारे और आम्रपाली के साथ कई कलाकार हैं। हमें प्यार और आशीर्वाद दीजिएगा। हर शख्स ने फिल्म में 110 प्रतिशत दिया है और काफी समय बाद हमारी फिल्म को सिनेमा में रिलीज होने का मौका मिला।
इसके आगे अभिनेता ने कहा कि सभी लोगों से कहना चाहूंगा कि जिस तरह से दूसरी भाषा की फिल्मों को प्यार मिल रहा है हमें भी वैसा ही प्यार मिले। हम हर दिन एक बेहतरीन सिनेमा बनाने की कोशिश कर रहे हैं, जिससे आप सभी का मनोरंजन करें और उस चीज से समाज को भी कुछ दे सकें।
इस वीडियो में खेसारी लाल यादव ने उन लोगों को भी आड़े हाथ लिया, जो उन्हें निशाना बनाना के एक भी मौका नहीं छोड़ते। अभिनेता ने कहा कि हमारा एक गाना काफी पसंद किया गया लेकिन गाने पर खूब सारी स्ट्राइक आई। ऐसा किसने किया? इस पर मैं अभी किसी का नाम नहीं लूंगा। लेकिन ज्यादा परेशानी हुई तो हम उन्हें अच्छे से बताएंगे। अगर भोजपुरी समाज कुछ अच्छा करने की कोशिश करता है और कोई उसमें परेशानी खड़ी करता है तो उससे भोजपुरी समाज और अपनी भाषा भी डिस्टर्ब होती है।