फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KKK13: खतरों के खिलाड़ी 13 से हुआ 'अली बाबा' का एलिमिनेशन, जीत के इतने करीब पहुंचने के बाद हरा खिलाड़ी

Mon, 18 Sep 2023 02:54 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

रोहित शेट्टी के स्टंट बेस्ड रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 13' में आए दिन ट्विस्ट एंड टर्न्स आ रहे हैं।
विज्ञापन
शीजान खान और अर्जित तनेजा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहित शेट्टी के स्टंट बेस्ड रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 13' में आए दिन ट्विस्ट एंड टर्न्स आ रहे हैं। कंटेस्टेंट्स की मस्ती- मजाक के बीच होस्ट रोहित शेट्टी इनके ऊपर एविक्शन का बम फोड़ देते हैं। अब ये गाज शो में जीतने की मजबूत दावेदारी रखने वाले खिलाड़ी के ऊपर गिरी है यानी बीते रविवार का एलिमिनेशन होश उड़ाने वाले रहा।

विज्ञापन

केकेके 13 अपनी थीम 'फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी इस बार हर लेवल, डर नेक्स्ट लेवल', के अनुसार ही चला। रोहित शेट्टी ने अपने टास्क से कंटेस्टेंट्स के पसीने छुड़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। फिर भी कई कंटेस्टेंट्स अपनी बहादुरी और तेज दिमाग से हर बार एलिमिनेशन को मात दे गए, तो वहीं कुछ पर मेकर्स मेहरबान रहे और नो-एलिमिनेशन वीक की घोषणा कर इन्हें बचा लिया।

शीजान खान - फोटो : social media
हालांकि, अब खतरों के खिलाड़ी 13 में कोई स्ट्रैटेजी काम नहीं आ रही है। इस बार टास्क हारने के बाद खिलाड़ी को सीधा बाहर कर दिया गया। इस हफ्ते शो के दो सबसे मजबूत खिलाड़ी पर फियर फंदा गिरा। इनमें शीजान खान और अर्जित तनेजा का नाम शामिल है। एलिमिनेशन टास्क की बात करें तो कंटेस्टेंट्स को हवा में झूलते हुए एक प्लेटफॉर्म पर चलना था और 10 यलो कलर के झंडे इकट्ठा करने थे। टास्क में ट्विस्ट ये था कि जब भी कंटेस्टेंट फ्लैग को निकालने की कोशिश करते उन्हें करंट के झटके लगते।
विज्ञापन

इस टास्क को पूरा करने में शीजान खान और अर्जित तनेजा दोनों ने अपनी जान लगा दी, लेकिन अंत में किसी को बाहर जाना ही पड़ा। टास्क में अर्जित तनेजा जीत गए और खतरों के खिलाड़ी 13 में इस हफ्ते शीजान खान को एलिमिनेट होना पड़ा। एक्टर केकेके 13 के एक बेहद स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट थे।

यह भी पढ़ें: ऑस्कर की रेस में शामिल होंगी 'घूमर' और 'द केरल स्टोरी'? सामने आया बड़ा अपडेट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें