बॉलीवुड में बड़े समय बाद कोई म्यूजिकल फिल्म रिलीज हो रही है। दर्शक भी 'जग्गा जासूस' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसके अभी तक रिलीज हुए सभी गाने चार्ट बस्टर्स में टॉप पर चल रहे हैं और इसका नया गाना 'खाना खाके' भी इस लिस्ट में शुमार होने के लिए तैयार है।
ये गाना काफी अलग है। इसके बोल हैं, 'सब खाना खाके, दारू पीके चले गए, चले गए'। जितने यूनिक इस गाने के बोल हैं उतना ही यूनिक इस गाने का म्यूजिक है। इस गाने से फिल्म की कहानी का भी थोड़ा अंदाजा लगाया जा सकता है। कैटरीना इस गाने में आकाश नाम के एक शख्स का बर्थडे मना रही हैं जो शायद फिल्म में उनका ब्वॉयफ्रेंड है। तो अगर ऐसा है तो कहीं रणबीर के फैंस नाराज न हों जाएं कि कैट उन्हें छोड़ भला किसके प्यार में पड़ी गईं हैं।