जल्द ही फिल्म ‘केसरी वीर’ सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में सुनील शेट्टी, विवेक ओबेरॉय, सूरज पंचोली और नई एक्ट्रेस आकांक्षा शर्मा नजर आएंगी। हाल ही में इस फिल्म का एक गाना रिलीज हुआ। इस गाने में सूरज पंचोली और आकांक्षा शर्मा प्रेम के रंग में रंगे हुए नजर आ रहे हैं।
फिल्म ‘केसरी वीर’ का नया गाना ‘ढोलीडा ढोल नगाड़ा…’ मेकर्स ने रिलीज किया है। इस गाने में सूरज पंचोली और आकांक्षा शर्मा गरबा करते हुए नजर आ रहे हैं। साथ ही गाने में वह प्यार के डूबे हुए भी दिख रहे हैं। यह फिल्म जरूर एक हिस्टाेरिकल ड्रामा फिल्म है लेकिन इसमें सूरज और आकांक्षा के किरदारों के बीच एक प्रेम कहानी भी चलती है।
रिलीज की तारीख में हुआ बदलाव
हाल ही में सुनील शेट्टी, सूरज पंचोली और विवेक ओबेरॉय की फिल्म ‘केसरी वीर’ की रिलीज डेट भी बदली गई है। इस फिल्म के मेकर्स ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए जानकारी दी है कि उनकी फिल्म अब 23 मई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। पहले यह फिल्म 16 मई 2025 को रिलीज होने वाली थी।
फिल्म ‘केसरी वीर’ में एक्शन, इमोशन, ड्रामा और हिस्ट्री सभी कुछ शामिल है। इस फिल्म में सुनील शेट्टी, सूरज पंचोली ने योद्धाओं के रोल किए हैं वहीं विवेक ओबेरॉय खलनायक के रोल में नजर आ रहे हैं। फिल्म ‘केसरी वीर’ की कहानी की बात की जाए तो इसमें सोमनाथ मंदिर पर हुए हमले की ऐतिहासिक कहानी दिखाई जाएगी। कैसे कुछ योद्धाओं ने इस मंदिर की रक्षा की थी। इस फिल्म में एक्ट्रेस अकांक्षा शर्मा भी नजर आंएगी, वह भी एक्शन करती दिखेंगी।