इस दिन होगी रिलीज
फिल्म 'कैसरी चैप्टर 2' 18 अप्रैल 2025 को रिलीज होगी। इस फिल्म को धर्मा प्रोडक्शंस, लियो मीडिया कलेक्टिव और केप ऑफ गुड फिल्म्स के बैनर तले बनाया जा रहा है। भले ही फिल्म का नाम 'कैसरी चैप्टर 2' है, लेकिन 2019 की 'केसरी' की कहानी से इसका लेना-देना नहीं है।
अक्षय कुमार की आगामी फिल्में
अक्षय कुमार के वर्क फ्रंट की बात करें तो बीते महीने उनकी फिल्म 'स्काई फोर्स' रिलीज हुई, जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई है। इस साल खिलाड़ी की झोली में कई फिल्में हैं। वे अलग-अलग जॉनर की फिल्में करने वाले हैं, जिसमें ‘हाउसफुल 5’ शामिल है। साथ ही वह एक साउथ फिल्म ‘कन्नप्पा’ में भी भगवान शिव की भूमिका में नजर आएंगे। इसके अलावा अपनी ही हिट फिल्म के सीक्वल ‘जॉली एलएलबी 3’ में भी इस साल अक्षय दिखाएंगे देंगे और दर्शकों का खूब मनोरंजन करेंगे।
यह खबर भी पढ़ें:
Rishtey Movie Trailer: होली पर होगा धमाका! आ रही है खेसारी लाल की फिल्म, बुजुर्ग के रोल में दिखेंगे अभिनेता