फिल्म का टीजर
फिल्म का टीजर एक मिनट 29 सेकंड का है, जिसके शुरुआती 30 सेकंड का वीडियो ने दर्शकों का दिल दहला दिया। वीडियो की शुरुआत दर्द भरी चीखों से होती है, जिसमे कोई दृश्य नहीं है और ना ही कोई शीर्षक, बस केवल लोगों की चीखने और रोने की आवाजें सुनाई दे रही है, जिसे सुन जलियांवाला बाग हत्याकांड का मंजर याद आते ही दर्शकों की रूह कांप जाएगी।
टीजर में जोड़ा गया डिस्क्लेमर
क्लिप की शुरुआत पीड़ितों और शोकाकुल परिवारों की करुण चीखों से होती है, जिसमें "कृपया रुकें, भगवान के लिए," "उन्हें गोली मार दें," और "दरवाजे बंद हैं" जैसे वाक्य सुनाई दे रहे हैं। टीजर भी एक डिस्क्लेमर के साथ शुरू होता है, "ये दृश्य दिखाने के लिए बहुत भयानक हैं।'