ट्विंकल के साथ अक्षय
'केसरी 2' की स्क्रीनिंग में अक्षय कुमार अपनी पत्नी ट्विंकल खन्ना के साथ पहुंचे। इस दौरान अक्षय कोर्ट सेट पहने नजर आए। वहीं, ट्विंकल फॉर्मल ड्रेस में बॉस लेडी लुक में दिखीं। इस दौरान उन्होंने पैपराजी के लिए भी पोज दिए। अक्षय और ट्विंकल हाथों में हाथ डाले ब्लू कारपेट पर नजर आए।
साड़ी में नजर आईं अनन्या
फिल्म की स्क्रीनिंग के लिए अनन्या पांडे भी ट्रेडिशनल अंदाज में पहुंचीं। इस दौरान अनन्या ब्लू कलर की शिमरी साड़ी पहने नजर आईं, जिसके साथ उन्होंने हैवी मेकअप किया था। इस लुक में अनन्या बला की खूबसूरत नजर आ रही थीं। वहीं सोशल मीडिया पर एक और वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह काजोल से गले मिलती नजर आईं।
काजोल और सुहाना का भी जलवा
'केसरी 2' की स्क्रीनिंग में काजोल भी पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने अपने लुक से दिल जीत लिया। वहीं, शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान भी फिल्म की स्क्रीनिंग में वन ऑफ शोल्डर ड्रेस पहने हॉट नजर आईं। स्क्रीनिंग में राशा थडानी भी मौजूद रहीं। इस दौरान उन्होंने अपने स्टाइलिश लुक से महफिल लूट ली।
टाइगर श्रॉफ भी आए नजर
अपूर्व मेहता अपनी पत्नी के साथ स्क्रीनिंग में पहुंचे। वहीं, अदार पूनावाला भी अपने परिवार के साथ नजर आए। 'केसरी 2' की स्क्रीनिंग में अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने भी शिरकत की। इस दौरान वह स्टाइलिश अंदाज में नजर आए।
ये सितारे भी रहे मौजूद
इस दौरान करन ठक्कर और ओरी भी स्टाइलिश अवतार में पहुंचे। वहीं, अवनीत कौर भी ब्लैक ड्रेस में हॉटनेस का तड़का लगाती नजर आईं। वहीं, लक्ष्य ने भी पैपराजी के लिए पोज दिए।