फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमन्ना भाटिया समेत इन सितारों को केरल हाई कोर्ट ने भेजा नोटिस, सट्टेबाजी को बढ़ावा देने का लगा आरोप

Wed, 27 Jan 2021 01:37 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
तमन्ना भाटिया, विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री तमन्ना भाटिया, अजु वर्गीज और क्रिकेटर विराट कोहली मुश्किल में फंसते हुए दिखाई दे रहे हैं। दरअसल इन तीनों को ही केरल हाईकोर्ट ने नोटिस जारी कर दिया है। तीनों के ऊपर सट्टेबाजी को बढ़ावा देने का आरोप है जिसके चलते ये नोटिस जारी किया गया है।

विज्ञापन

2 of 5
विराट कोहली, तमन्ना भाटिया और अजु वर्गीज - फोटो : ट्विटर
दरअसल तमन्ना भाटिया, विराट कोहली और अजु वर्गीस ये तीनों ऑनलाइन रम्मी गैम के ब्रांड एम्बेसेडर हैं। जिसके चलते इन तीनों के ऊपर ऑनलाइन सट्टेबाजी का प्रचार करने का आरोप लगा है। इसके अलावा इस मामले में कोर्ट ने राज्य सरकार से भी जवाब मांगा है।
विज्ञापन

3 of 5
तमन्ना भाटिया, वृशिका मेहता - फोटो : instagram/tamannaahspeaks, vrushyy
बता दें कि जुलाई 2020 में तमन्ना भाटिया और विराट कोहली के खिलाफ चेन्नई के एक वकील ने मद्रास हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी। वकील ने अपनी याचिका में कहा था कि तमन्ना और विराट अपने विज्ञापन के जरिए ऑनलाइन सट्टेबाजी को बढ़ावा दे रहे हैं। साथ ही वकील ने कोर्ट से आग्रह किया था कि ऑनलाइन सट्टेबाजी पर प्रतिबंध लगाने के निर्देश जारी करने चाहिए, क्योंकि युवाओं को इसकी लत लग रही है। वहीं मलयालम फिल्मों के अभिनेता अजु वर्गीस भी इस खेल का प्रमोशन करते हैं जिसके चलते उन्हें भी नोटिस भेजा गया है।

4 of 5
तमन्ना भाटिया - फोटो : instagram
याचिकाकर्ता वकील का कहना था कि ऑनलाइन सट्टेबाज कंपनी विराट कोहली और तमन्ना भाटिया जैसी हस्तियों का इस्तेमाल करके युवाओं को भटकाने की कोशिश कर रही हैं और इसलिए दोनों को गिरफ्तार करना चाहिए। वकील ने कोर्ट में यह याचिका उस घटना को संज्ञान में रखते हुए दायर की थी जिसमें एक युवा ने ऑनलाइन सट्टेबाजी में हारी हुई रकम नहीं चुकाने के कारण आत्महत्या कर ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
तमन्ना भाटिया और विराट कोहली - फोटो : ट्विटर
गौरतलब है कि भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान और बॉलीवुड अभिनेत्री तमन्ना भाटिया मोबाइल प्रीमियर लीग (एमपीएल) का विज्ञापन करते हैं। यह दोनों गेमिंग प्लेटफॉर्म के ब्रांड एम्बेसडर हैं। इस प्लेटफॉर्म पर 40 से ज्यादा गेम्स हैं। आईपीएल से पहले एमपीएल के पास छह क्रिकेट गेम्स है, जिससे यूजर्स को ज्यादा विकल्प मिलते हैं।

पढ़ें: अनीता हसनंदानी ने बेबी बंप के साथ साझा की खूबसूरत तस्वीर, लिखा- 'जन्म लूंगी मैं मां के रूप में'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें