फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kerala Crime Files: ओटीटी पर रिलीज हुई ‘केरल क्राइम फाइल्स', सस्पेंस और मर्डर मिस्ट्री से भरपूर है सीरीज

Fri, 23 Jun 2023 01:25 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बहुप्रतीक्षित वेब सीरीज 'केरल क्राइम फाइल्स' का ऑडियंस को बेसब्री से इंतजार था।। केरल क्राइम फाइल्स डिज्नी प्लस हॉटस्टार की पहली मलयालम वेब सीरीज है। इस शो में लाल और अजू वर्गीज मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं।
विज्ञापन
केरल क्राइम फाइल्स - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहुप्रतीक्षित वेब सीरीज 'केरल क्राइम फाइल्स' का ऑडियंस को बेसब्री से इंतजार था।। केरल क्राइम फाइल्स डिज्नी प्लस हॉटस्टार की पहली मलयालम वेब सीरीज है। इस शो में लाल और अजू वर्गीज मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं।फाइनली ये मलयालम सीरीद ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉट स्टार पर 23 जून यानी आज रिलीज हो गई है। इस सीरीज में अजु वर्गीस और लाल ने लीड रोल प्ले किया है। सीरीज को तमिल, तेलुगु, हिंदी, कन्नड़, बंगाली और मराठी सहित छह भाषाओं में रिलीज किया गया है।

विज्ञापन


मर्डर मिस्ट्री के ईर्द-गिर्द घूमती है 'केरल क्राइम फाइल्स 
अहमद कबीर द्वारा निर्देशित, 'केरल क्राइम फाइल्स एक क्राइम थ्रिलर है। ये सीरीज सब-इंस्पेक्टर मनोज के नेतृत्व में छह पुलिसकर्मियों की एक टीम के इर्द-गिर्द घूमती है जो एक गेस्ट हाउस में एक सेक्स वर्कर की हत्या के मामले की जांच करते है। इसे राहुल रिजि नायर द्वारा प्रोड्यूस किया गया है और इसकी स्क्रिप्ट आशिक ने लिखी है। इसका म्यूजिक हेशम अब्दुल वहाब ने कंपोज किया है। अजू और लाल के अलावा सीरीज में देवकी राजेंद्रन, नवास वल्लिकुन्नु, संजू, झिन्ज शान और रूथ ने भी अहम रोल प्ले किया है।

सस्पेंस थ्रिलर और मर्डर मिस्ट्री फिल्मों के लिए जाना जाता है मलयालम सिनेमा 
मलयालम सिनेमा कई शानदार सस्पेंस थ्रिलर और मर्डर मिस्ट्री फिल्मों के लिए जाना जाता है। किसी को इंतजार करना होगा और देखना होगा कि क्या उद्योग लंबी अवधि के प्रारूप में भी इसी तरह की उपलब्धियां हासिल करेगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: 80 करोड़ की ठगी मामले में रश्मिका ने तोड़ी चुप्पी, बताई धोखाधड़ी की सच्चाई

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें