फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kennedy OTT Release: सनी लियोनी की 'कैनेडी' का ट्रेलर हुआ रिलीज; ओटीटी पर देगी दस्तक; जानिए कब और कहां देखें?

Sun, 08 Feb 2026 10:01 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kennedy Release Date: फिल्म 'कैनेडी' का ट्रेलर आज रविवार को रिलीज हो गया है। सनी लियोनी अभिनीत इस फिल्म की ओटीटी रिलीज का भी एलान कर दिया गया है।
विज्ञापन
'कैनेडी' - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी फिल्म 'कैनेडी' आखिर भारतीय दर्शकों तक पहुंचने वाली है। साल 2023 में इस थ्रिलर फिल्म को कान फिल्म फेस्टिवल में करीब सात मिनट का स्टैंडिंग ओवेशन मिला था। मगर, भारत में यह फिल्म अब तक रिलीज नहीं हुई थी। अब यह फिल्म ओटीटी पर दस्तक देगी। आज रविवार को इसका ट्रेलर रिलीज हुआ है। इसी के साथ इसकी रिलीज डेट भी पता चल गई है।

विज्ञापन


कब रिलीज होगी फिल्म?
फिल्म 'कैनेडी' इसी महीने रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म का प्रीमियर ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर होगा। आज जी5 के इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया गया है। इसके साथ लिखा है, 'सिस्टम ने 'कैनेडी' को एक हथियार बनाया था, पर यह वो हथियार है, जो सिस्टम से नहीं अपनी मर्जी से चलता है'। फिल्म का प्रीमियर 20 फरवरी से ZEE5 पर होगा।
 

क्या है फिल्म की कहानी?
फिल्म 'कैनेडी' में सनी लियोनी के अलावा राहुल भट्ट लीड रोल में हैं। राहुल ने पुलिस अफसर का रोल निभाया है। यह एक थ्रिलर फिल्म है, जिसकी कहानी एक पूर्व पुलिस अफसर के इर्द-गिर्द घूमती है। वह सोता नहीं है और उसे काफी समय से मरा हुआ समझ लिया गया है। पुलिस ऑफिसर को इसकी परवाह नहीं है, क्योंकि वह भ्रष्ट सिस्टम के खिलाफ काम करता है। वह चुपचाप रात के अंधेरे में अपराध की गलियों में निकलता है और जुर्म-हत्याओं को अंजाम देता है। इस फिल्म की कहानी बदले पर आधारित है। कान फिल्म फेस्टिवल के अलावा 'कैनेडी' ने कई और अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में अपना सफर जारी रखा। यह फिल्म और सिडनी फिल्म समारोह में भी प्रदर्शित हुई।

यह खबर भी पढ़ें: Border 2 Vs Mardaani 3: 'बॉर्डर 2' या 'मर्दानी 3' रविवार को किसकी रही चांदी? जानिए दोनों फिल्मों का कलेक्शन

विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें