फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Abhilash Thapliyal: कान डेब्यू को लेकर अभिलाष की खुशी का ठिकाना नहीं, बोले-सपना सच होने जैसा है यह

Thu, 18 May 2023 06:02 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क

सार

अभिलाष का कहना है कि कान फिल्म फेस्टिवल में जाना मेरे लिए एक सपने का सच होने जैसा है।
विज्ञापन
अभिलाष थपलियाल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता अभिलाष थपलियाल इस साल कान फिल्म फेस्टिवल में डेब्यू कर रहे हैं। अभिलाष अपनी आगामी फिल्म 'कैनेडी' की स्टारकास्ट के साथ 22 मई को रेड कार्पेट पर कदमताल करते नजर आएंगे। अपने कान डेब्यू को लेकर अभिलाष बेहद उत्साहित हैं। हाल ही में उन्होंने इस खुशी का इजहार किया है।

विज्ञापन


बोले- सम्मान की बात है
अभिलाष का कहना है कि 'कान फिल्म फेस्टिवल में जाना मेरे लिए एक सपने का सच होने जैसा है। एक आरजे होने के नाते मैंने पहले भी अपने शो में इस फेस्टिवल के बारे में बात की हैं, लेकिन जिस फिल्म में मैंने काम किया है, उसके लिए वहां जाना एक बेहद सम्मान की बात है।'
TMKOC: जेनिफर मिस्त्री के बाद शो की 'बावरी' ने असित मोदी पर लगाए गंभीर आरोप, बोलीं- जानवर की तरह किया ट्रीट
विज्ञापन


अनुराग कश्यप को कहा शुक्रिया
अभिलाष ने इसके लिए अनुराग कश्यप का शुक्रिया भी अदा किया। उन्होंने कहा कि वह अनुराग कश्यप के शुक्रगुजार हैं, जो कैनेडी जैसा प्रोजेक्ट लाए और उन्हें इसका हिस्सा बनाया। अभिलाष ने कहा, 'मैं 'कैनेडी' बनाने के लिए अनुराग सर का शुक्रगुजार हूं। यह सच में बिल्कुल अलग तरह की फिल्म है। उन्होंने मुझे इसका हिस्सा बनाया। मैं आगे जो अनुभव होने वाले हैं, इसे लेकर बेहद उत्साहित हूं। मुझे खुशी है कि फेस्टिवल में इस फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान लोगों की प्रतिक्रिया देख सकूंगा।'
विज्ञापन

Salman Khan: शूटिंग के दौरान घायल हुए सलमान खान, फोटो शेयर कर लिखा- टाइगर जख्मी है

नजर आएंगे यह सितारे
बता दें कि अनुराग कश्यप द्वारा निर्देशित इस फिल्म की स्क्रीनिंग मिडनाइट स्क्रीनिंग सेगमेंट के दौरान होगी। इस फिल्म में सनी लियोनी, राहुल भट्ट और बेनेडिक्ट गैरेट भी अहम रोल में हैं। 'कैनेडी' इस साल भारत की उन दो फिल्मों में शामिल है, जिन्हें इस बार समारोह में आधिकारिक तौर पर चुना गया है।
Tiger 3: 'टाइगर 3' में खतरनाक बाइक सीन करते नजर आने वाले हैं शाहरुख-सलमान, भारी-भरकम सेट पर शूटिंग जारी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें