फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केके मेनन की नई सीरीज 'आदर्श बाल विद्यालय' की दिखी खास झलक, जानिए कब और किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर होगी स्ट्रीम

Thu, 09 Jul 2026 02:01 PM IST
अंजू बाजपेयी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Adarsh Baal Vidyalaya: केके मेनन की नई वेब सीरीज 'आदर्श बाल विद्यालय' की एक खास झलक निर्माताओं ने आज साझा की है। साथ ही निर्माताओं ने इसकी रिलीज तारीख से भी पर्दा उठाया है।
विज्ञापन
आदर्श बाल विद्यालया - फोटो : credit: Instagram @primevideoin
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेता केके मेनन नई वेब सीरीज 'आदर्श बाल विद्यालया' में नजर आएंगे। यह कॉमेडी-ड्रामा एक बेफिक्र प्रधानाध्यापक और उनकी टीम की कहानी है, जो शहर के सबसे पिछड़े स्कूलों में से एक को फिर से शुरू करने का प्रयास करते हैं।
विज्ञापन

 

आदर्श बाल विद्यालया - फोटो : इंस्टाग्राम
कब और कहां स्ट्रीम होगी 'आदर्श बाल विद्यालया'
ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो ने अपनी नई कॉमेडी-ड्रामा सीरीज 'आदर्श बाल विद्यालय' की रिलीज डेट की घोषणा कर दी है। यह सीरीज 24 जुलाई से भारत और दुनिया भर में हिंदी भाषा और अंग्रेजी सबटाइटल के साथ स्ट्रीम होगी।

क्या है इसकी कहानी?
यह कहानी ज्ञानेश्वर त्रिपाठी (केके मेनन द्वारा अभिनीत) नाम के एक लापरवाह स्कूल प्रिंसिपल की है। वे कैम्ब्रिज में सरकार द्वारा प्रायोजित एक ट्रेनिंग प्रोग्राम में जाना चाहते हैं। उनकी इसी इच्छा के कारण वे अपनी टीचर्स की टीम के साथ मिलकर शहर के सबसे पिछड़े और खराब प्रदर्शन करने वाले स्कूलों में से एक को सुधारने के काम में जुट जाते हैं। 

इस दौरान उन्हें स्कूल के बिगड़े माहौल, कम संसाधनों, लापरवाह माता-पिता और रोजमर्रा की प्रशासनिक दिक्कतों जैसी कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

आदर्श बाल विद्यालया - फोटो : इंस्टाग्राम
'आदर्श बाल विद्यालया' की स्टार कास्ट
'आदर्श बाल विद्यालया' सीरीज में केके मेनन, अर्चना पूरन सिंह, नवीन कस्तूरिया, प्रसन्ना बिष्ट, देवेन भोजानी, अजितेश गुप्ता, अन्नपूर्णा सोनी, प्राची शाह और अभिमन्यु सिंह नजर आएंगे। इसका निर्देशन हिमांक गौर ने किया है। इस सीरीज के कुल 7 एपिसोड आएंगे।

यह भी पढ़ें: मनीष मल्होत्रा ने पेरिस कॉउचर फैशन वीक में किया डेब्यू, पेश किया अपना खास 'मां' कलेक्शन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें