वहीं कौर बी ने कहा, 'यह कमाल का शूट था। मिक्सटेप के साथ यह मेरा पहला अनुभव था। मैं खुशनसीब हूं कि मुझे अखिल सचदेव के साथ काम करने का मौका मिला। यह अनुभव साधारण गाने से कहीं अलग रहा क्योंकि इसमें हम दो गानों को एक में ही गाते हैं। मैं इस अनूठे अनुभव के लिए पूरी टीम का शुक्रिया अदा करना चाहूंगी।'
गाने की शूटिंग के अपने अनुभव के बारे में बताते हुए, निर्देशक विनय सप्रू कहते हैं, 'अखिल और कौर बी का एपिसोड हमारे सबसे पसंदीदा में से एक है क्योंकि यह बहुत मधुर है और हीर-रांझा और रोमियो-जूलियट जैसे पुराने क्लासिक रोमांस की यादों को वापस लाता है। शूट के दौरान अखिल और कौर के बीच हीर-रांझा के तरह की केमिस्ट्री थी। जिस तरह से, वे दोनों बातचीत कर रहे थे और मंच पर एक साथ गा रहे थे वह बहुत मनमोहक था।'