श्रेयस तलपड़े ने प्रवीण तांबे के परिवार संग देखी फिल्म
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
प्रवीण तांबे के परिवार संग देखी फिल्म-
फिल्म कौन प्रवीण तांबे की रिलीज से पहले स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान अभिनेता श्रेयस तलपड़े ने फिल्म के निर्देशक जयप्रद देसाई और पूरी टीम और क्रिकेटर प्रवीण के परिवार के साथ खास शाम बिताई। चूंकि प्रवीण तांबे आईपीएल के लिए अभी घर से दूर हैं, इसलिए श्रेयस ने उनके परिवार के करीबी सदस्यों के साथ मिलकर फिल्म देखी और इसकी आगामी रिलीज का सेलिब्रेशन भी किया।
कौन प्रवीण तांबे स्पेशल स्क्रीनिंग
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इस ओटीटी पर रिलीज होगी फिल्म-
फॉक्स स्टार स्टूडियोज, फ्राइडे फिल्म वर्क्स और बूटरूम स्पोर्ट्स प्रोडक्शन द्वारा निर्मित क्रिकेटर प्रवीण तांबे की बायोपिक 'कौन प्रवीण तांबे?' को ओटीटी प्लेटफार्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज किया जाएगा। यह फिल्म को 1 अप्रैल 2022 को हिंदी समेत तमिल और तेलुगु में भी रिलीज होगी।
इससे पहले भी क्रिकेटर के किरदार में नजर आ चुके हैं श्रेयस-
अगर बात करें श्रेयस की तो उन्होंने साल 2005 में आई अपनी फिल्म इकबाल में भी क्रिकेटर का रोल निभाया था। यह फिल्म में कई मायनों में खास थी क्योंकि इसमें उन्होंने एक दिव्यांग क्रिकेटर का किरदार अदा किया था और इस फिल्म से उन्हें अपनी पहली शोहरत मिली थी। फिलहाल अब एक बार फिर से अभिनेता ने क्रिकेटर बन अपने हाथों में बॉल थाम ली है।