बॉलीवुड में एक और फिल्मी जोड़ी बनने जा रही है। यह फिल्मी जोड़ी पहले से स्थापित दो परिवारों से निकलकर आई है। यह नई जोड़ी कैटरीना कैफ की बहन और सोनम कपूर के भाई की है। अनिल कपूर अपने छोटे बेटे हर्षवर्धन कपूर को कैटरीना कैफ की छोटी बहन के साथ लांच कर रहे हैं।
हर्ष के साथ-साथ यह कैटरीना की बहन इजाबेल की पहली फिल्म होगी। यह फिल्म हिंदी की पारंपरिक फिल्म न होकर एक शॉर्ट फिल्म होगी। फिल्म का डायरेक्शन स्टीवन राय थामस करेंगे। हर्ष और इजाबेल की भले ही ये एक शॉर्ट फिल्म है लेकिन दोनों के पास अपने को प्रूव करने का अच्छा मौका होगा।
गौरतलब है कि कैटरीना कैफ की बहन इजाबेल कैफ पिछले कुछ सालों से बॉलीवुड में स्वयं को लाने की कोशिशें कर रही हैं। उनकी इस कोशिश को उनकी बड़ी बहन कैटरीना ने परवान चढ़ाया है। इस नई फिल्म के मिलने से वह उत्साहित हैं। फिल्म की शूटिँग मुंबई में ही होगी। हालांकि हर्ष कपूर अभी कैलिफोर्निया में पढाई कर रहे हैं।