फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमिर नहीं कैटरीना करेंगी जैकी चेन के साथ फिल्म

Wed, 24 Jun 2015 08:45 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
कैटरीना कैफ भी अब उस श्रेणी की बॉलीवुड अभिनेत्रियों में शामिल हो गई हैं, जिन्होंने हिन्दी सिनेमा के जरिए हॉलीवुड और अंतरराष्ट्रीय सिनेमा में जगह बनाई है। जी हां, उन्होंने अपना पहला अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट साइन कर लिया है। साथ ये भी खबर थी कि इसमें आमिर खान भी होंगे। लेकिन बाद खबर आई कि आमिर इस फिल्म से हट गए हैं।
विज्ञापन


वो किसी आम फिल्म के लिए नहीं, उनके साथ हीरो होंगे विश्व के मशहूर ऐक्शन हीरो जैकी चैन। और इस फिल्म का नाम होगा 'कुंग फु योगा'। जैसा की नाम से ही जाहिर है, ये एक ऐक्शन फिल्म होगी।

इसका निर्देशन हांगकांग के फिल्मकार स्टैनले टोंग होंगे। इसमें कैट एक ऐसी हिंदुस्तानी प्रोफेसर की भूमिका में नजर आने वाली हैं, जो चीन की एक युनिवर्सिटी में टीचर है।
विज्ञापन


अब चूंकि ये फिल्म जैकी चेन की है, इसलिए इसमें जबर्दस्त ऐक्शन देखने को मिले ये तो लाजमी है। लेकिन खास बात ये है कि कैटरीना भी इस फिल्म में खूब ऐक्शन करती नजर आएंगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें