लिखा- 'पल भर में हमारी दुनिया बदल गई'
कटरीना कैफ और विक्की कौशल कौशल ने एक फोटो शेयर किया है। इसमें दोनों बेटे विहान के नन्हे हाथ को थाने नजर आ रहे हैं। इसके साथ कैप्शन लिखा है, 'हमारी उम्मीद की किरण, विहान कौशल'। आगे लिखा है, 'दुआएं कुबूल हुईं। जिंदगी खूबसूरत है। हमारी दुनिया पल भर में बदल गई, इसे बयां करने के लिए शब्द नहीं है। हम सिर्फ शुक्रगुजार हैं'।
परिणीति से श्रेया घोषाल तक, सेलेब्स ने दी बधाई
कटरीना कैफ और विक्की कौशल के इस पोस्ट पर फैंस जमकर बधाई दे रहे हैं। साथ ही सेलेब्स ने भी शुभकामनाएं दी हैं। परिणीति चोपड़ा ने लिखा है, 'लिटिल बडी'। श्रेया घोषाल ने लिखा है, 'बधाई हो विक्की और कटरीना कैफ'। इसके अलावा शिबानी दांडेकर ने भी रेड हार्ट इमोजी बनाए हैं। इनके अलावा दीया मिर्जा और भूमि पेडनेकर ने भी रिएक्शन दिए हैं।
2021 में हुई थी विक्की-कटरीना की शादी
बीता वर्ष विक्की कौशल के लिए काफी खास रहा। पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों तरह से उनकी जिंदगी में खुशियां आईं। एक तरफ फरवरी में रिलीज हुई फिल्म 'छावा' ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की। वहीं, दूसरी तरफ पर्सनल लाइफ में बेटे के जन्म से उनके परिवार में विस्तार हुआ। विक्की कौशल और कटरीना ने साल 2021 में शादी रचाई थी।