फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटरीना कैफ और विक्की कौशल ने दिखाया बेटे का चेहरा, पैपराजी के सामने रखी खास कंडीशन; क्या रही कपल की डिमांड?

Thu, 28 May 2026 12:19 PM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Katrina Kaif And Vicky Kaushal Son Vihaan: पिछले साल कटरीना कैफ और विक्की कौशल माता-पिता बने। हाल ही में इस कपल ने अपने बेटे का चेहरा पैपराजी को दिखाया है। लेकिन एक बड़ी शर्म उनके सामने रख दी है।
विज्ञापन
कटरीना कैफ और विक्की कौशल ने पैपराजी को दिखाई बेटे की झलक - फोटो : इंस्टाग्राम@katrinakaif
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विक्की कौशल और कटरीना कैफ ने 9 दिसंबर 2021 को शादी की थी। पिछले साल वह माता-पिता बने। कटरीना ने 7 नवंबर 2025 को एक बेटे का जन्म दिया। बेटे का नाम विक्की और कटरीना ने विहान रखा है। हाल ही यह बॉलीवुड कपल एयरपोर्ट पर साथ नजर आया, बेटा विहान भी साथ था। कटरीना और विक्की ने अपने बेटे को पैपराजी से मिलवाया मगर इसके बाद उनके सामने एक खास शर्त रखी। जानिए, क्या है वो शर्त? 

एयरपोर्ट पर बेटे विहान के साथ दिखे कटरीना और विक्की

विज्ञापन

इंस्टाग्राम पर मौजूद कई पैपराजी पेज के मुताबिक कटरीना कैफ और विक्की ने सोमवार को अपने बेटे विहान को पैपराजी से मिलवाया। यह कपल शहर से बाहर कहीं जा रहा था। ऐसे में फोटोग्राफर्स ने उनकी तस्वीरें लेनी चाही, तब कटरीना और विक्की ने बेटे विहान की मुलाकात पैपराजी से करवाई। 
हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक एक वायरल पेज के फोटोग्राफर ने बताया कि कैटरीना, विक्की के साथ थीं, लेकिन उन्होंने बच्चे के साथ अपनी तस्वीरें न खींचने को कहा और पैपराजी से बच्चे को मिलवाया।’ 

फोटोग्राफर्स के सामने रखी यह शर्त 

विज्ञापन

कटरीना कैफ और विक्की कौशल ने बेटे को पैपराजी से मिलवाने के बाद कहा कि उनकी निजता का सम्मान किया जाए। बेटे की प्राइवेसी का ख्याल रखा जाए। पैपराजी से बेटे की तस्वीरें ना लेने को कहा। ना ही इन्हें पब्लिक करनी की अनुमति दी। 

विज्ञापन

विक्की कौशल-कटरीना कैफ - फोटो : इंस्टाग्राम @katrinakaif @vickykaushal09
कटरीना और विक्की करियर फ्रंट पर क्या रहे हैं? 
इन दिनों कटरीना कैफ अपने बेटे की परवरिश और अपने ब्यूटी-मेकअप बिजनेस में व्यस्त हैं। वहीं विक्की कौशल इन दिनों एक फिल्म ‘अश्वथामा’ को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म से उनका एक लुक भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसे फैंस ने काफी पसंद किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें