फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस साल हम सबसे दूर रहेंगी कैटरीना

Tue, 09 Jul 2013 04:55 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
कैटरीना कैफ के प्रशंसकों के लिए यह अच्छी खबर नहीं है। उनकी इस साल कोई भी फिल्म रिलीज नहीं हो पाएगी। सुनने में आ रहा है कि किसी भी फिल्म के न आने से कैटरीना कैफ भी दुखी हैं।
विज्ञापन


जब से कैटरीना कैफ को पता चला है कि इस साल उनकी कोई भी फिल्म रिलीज नहीं हो पाएगी, वे बहुत दुखी हैं। इन दिनों उनके हाथ में दो फिल्में 'धूम 3' और 'बैंग बैंग' हैं, लेकिन दोनों ही फिल्मों की रिलीज टल चुकी है।

'धूम 3' के बारे में कहा जा रहा था कि इसे क्रिसमस के दौरान रिलीज किया जाएगा, परंतु अब सुनने में आ रहा है कि यह फिल्म 2014 में जाएगी।

इधर 'बैंग बैंग' की शूटिंग तेजी से चल रही थी, लेकिन ऋतिक रोशन के ऑपरेशन की वजह से अब इस फिल्म की शूटिंग भी लटक गई है।

ऋतिक को स्वस्थ होने में कम से कम एक महीना लग सकता है। एक महीने के बाद भी डॉक्टर उन्हें शूटिंग की अनुमति दे ही देंगे, इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन


संभावना यही है कि डॉक्टर ऋतिक को कम से कम तीन महीना काम न करने के लिए कहेंगे।

बेचारी कैट की दिक्कत यह है कि उनके पास इस समय 'धूम 3' और 'बैंग बैंग' के अलावा कोई फिल्म नहीं है। वे अपने आपको बेरोजगार महसूस करने लगी हैं।

हालांकि यह भी कहा जा रहा है कि इस मौके का फायदा उठाने के लिए कई फिल्मकार खड़े हैं।

वे कैट को लेकर तुरत फुरत फिल्म बनाने की जरूर सोचेंगे। खैर, इन दिनों कैटरीना लंदन में अपने परिवार के साथ बर्थडे मनाने की तैयारियां कर रही हैं।

16 जुलाई को उनका जन्मदिन है। जन्मदिन मनाने के बाद वे कुछ दिन आराम करेंगी और फिर अपने काम को लेकर नई रणनीति बनाएंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें