इंडस्ट्री के मौजूदा सुपरस्टार सलमान खान के साथ जहां आज हर अभिनेत्री काम करना चाहती हैं। ऐसे में कैटरीना कैफ का कहना है कि वे सलमान खान के साथ अब काफी सोच समझकर फिल्में साइन करेंगी।
इससे पहले आप कैटरीना के इस बयान का गलत मतलब निकाले हम बता देना चाहेंगे कि कैटरीना ऐसा इसलिए कह रही है क्योंकि 'एक था टाइगर' की सफलता के बाद उन्हें और सलमान खान को लेकर कई निर्माता फिल्म बनाने के इच्छुक हैं।
कैटरीना नहीं चाहती कि वे और सलमान किसी भी फिल्म का हिस्सा बन जाए। दर्शकों को उन दोनों की जोड़ी पसंद है, इसलिए वे अब उसी फिल्म से जुड़ेगी जो फिल्म 'एक था टाइगर' से ज्यादा बेहतर होगी।
कैटरीना और सलमान इससे पहले 'मैंने प्यार क्यूं किया', 'पार्टनर' और 'युवराज' जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं।