फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Katrina Kaif: ब्लैक टी-शर्ट और खुले बाल में कटरीना ने दिखाया क्यूट लुक, एक्ट्रेस की फोटोज पर दीवाने हुए फैंस

Mon, 12 Sep 2022 05:48 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड अभिनेत्री कटरीना कैफ की लेटेस्ट तस्वीरें सोशल मीडिया पर तहलका मचा रही हैं। इस तस्वीर में कटरीना की ब्यूटी पर फैंस दीवाने हो गए। 
विज्ञापन
katrina kaif - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कटरीना कैफ बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री हैं, जो लंबे समय से हिंदी सिनेमा में सक्रिय हैं। कटरीना ने अपनी फिल्मों के साथ-साथ ग्लैमरस अंदाज से फैंस को दीवाना बनाया हुआ है। अभिनेत्री की एक झलक पाने के लिए फैंस घंटों लाइन में खड़े रहने के लिए तैयार रहते हैं। इसके अलावा, कटरीना की हर तस्वीर इंटरनेट पर तहलका मचा देती है। आज भी कुछ ऐसा ही हुआ। अभिनेत्री ने अपने मंडे मूड की तस्वीर शेयर की, जो फैंस को खूब पसंद आई है। 

विज्ञापन

कटरीना कैफ ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी दो तस्वीरें शेयर की हैं, जो लगभग एक जैसी हैं। दोनों तस्वीर में देखा जा सकता है कि कटरीना कैमरे से दूसरे ओर देखकर पोज दे रही हैं। खुले बाल और नो मेकअप लुक में अभिनेत्री काफी खूबसूरत लग रही हैं और यह ब्लैक प्लेन टी-शर्ट कटरीना पर खूब जच रही है। यह दोनों तस्वीरें काफी क्लोज-अप से ली हुई हैं, जिस वजह से अभिनेत्री के आसपास का नजारा नहीं दिख रहा। 

इन तस्वीरों के साथ कटरीना ने कैप्शन में सिर्फ हैशटैग 'मंडे मूड' लिखा है। लेकिन सोशल मीडिया पर इन तस्वीरों पर तेजी से लाइक्स आ रहे हैं। खबर लिखे जाने तक इस तस्वीर पर 8 लाख 22 हजार से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं और फैंस कमेंट भी जमकर कर रहे हैं। फैंस हार्ट और फायर के कमेंट कर कटरीना की तारीफ कर रहे हैं। कई लोगों ने कटरीना की खूबसूरती की तारीफ की है।     

विज्ञापन

बात करें वर्क फ्रंट की तो कटरीना की आगामी कॉमेडी हॉरर फिल्म 'फोन भूत' सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। पहले इस फिल्म की डेट 15 जुलाई थी हालांकि अब यह 4 नंबर को रिलीज होने वाली है। इसके अलावा कटरीना की फिल्म 'टाइगर 3' भी आने वाली है। इस फिल्म में उनके अपोजिट अभिनेता सलमान खान नजर आएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें