कैटरीना कैफ की एक पुरानी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में कैटरीना लीबिया के तानाशाह रहे मुअम्मर गद्दाफी के साथ बैठी नजर आ रही हैं।
इस तस्वीर को मॉडल शमिता सिंघा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। तस्वीर में केवल कैट ही नहीं, बल्कि नेहा धूपिया, अदिती गोवारिकर, शमिता सिंघा और आंचल कुमार भी हैं। शमिता ने तस्वीर के साथ लिखा, '15 साल पहले हम लीबिया में एक फैशन शो के लिए गए थे, जहां हम मिस्टर गद्दाफी से मिले थे।'
Almost 15 years ago when we all were in Libya for a fashion show and had the privilege of meeting the man Mr. Gaddafi himself! Girls! Remember this trip?? @aditigovitrikar @anchalkumar24 @nehadhupia @katrinakaif #throwback #majorthrowback #grateful #lovemylife #lovemyjob
A post shared by Onesoul Events-Shamita Singha (@shamitasingha) on Jul 9, 2017 at 4:57am PDT
फिल्मों की बात करें तो कैटरीना इस वक्त 'जग्गा जासूस' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। कैट लंबे समय बाद रणबीर कपूर के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करती नजर आएंगी। ये फिल्म 14 जुलाई को रिलीज हो रही है।