अलग-अलग रह रहे रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ का तनाव दुनिया देख रही है। दोनों मुंबई में हैं लेकिन एक-दूसरे के बारे में न तो बात कर रहे हैं और एक-दूसरे को देखना चाह रहे हैं। यह हालात क्यों बने, इस पर लगातार नई-नई बातें निकल कर आ रही हैं।
इन दिनों बॉलीवुड में एक ही चर्चा है। रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ के ब्रेक-अप की। इन्हें लेकर तमाम खबरें अलग-अलग ढंग से आ रही हैं। गॉसिपों का बाजार गर्म है। इन सबके बीच एक बात तय हो चुकी है कि रणबीर-कैटरीना के मन में फिलहाल इतना गुस्सा है कि वे एक-दूसरे का मुंह तक देखना नहीं चाहते।
यही वजह है कि बुधवार को मुंबई पुलिस के एक कार्यक्रम में दोनों न केवल अलग-अलग आए, बल्कि अलग-अलग समय पर आए। पहले रणबीर अपने पिता ऋषि कपूर के साथ समारोह में पहुंचे और कुछ समय बाद जब वह चले गए तब कैटरीना आईं। उन्होंने मंच पर डांस भी किया। आगे की स्लाइड में जानिए, आजकल कैटरीना ब्रेक अप भुलाने के लिए क्या कर रही हैं?
कैटरीना ने खबरी लगा रखा था, रणबीर वहां क्या कर रहे हैं
रणबीर जब जाने लगे तो उनकी मुलाकात अचानक कैटरीना की मैनेजर से हुई। दोनों ने पांच मिनट तक बात की। जानकारों के अनुसार कैटरीना की मैनेजर के वहां होने का मतलब साफ था कि अभिनेत्री भी वहीं कहीं है परंतु रणबीर के जाने तक छुपी रही। रणबीर के निकलने के कुछ मिनटों बाद कैटरीना अपनी आने वाली फिल्म के हीरो आदित्य रॉय कपूर के साथ वह पहुंचीं।
मजेदार बात यह है कि जब कैटरीना मंच पर आईं तो सबने उनके हाथों में अंगूठी देखी, जो उन्होंने रिंग फिंगर में पहन रखी थीं। अब उन्होंने इससे किसको क्या संदेश दिया, किसी को नहीं पता।
इन दोनों सितारों को लेकर कुछ और बातें भी छन-छन कर आ रही हैं। जैसे, दोनों पिछले एक साल से कार्टर रोड स्थित 15 लाख रुपये किराये के जिस फ्लैट में लिव-इन में रह रहे थे, वह अब खाली पड़ा है। रणबीर की कार और बाइक बांद्रा स्थित उनके माता-पिता के अपार्टमेंट के नीचे खड़ी दिख रही हैं। दूसरी तरफ कैटरीना की कार उनके पुराने फ्लैट के नीचे नजर आ रही है। लेकिन कैटरीना जल्द ही इससे उबरना चाह रही हैं। उन्होंने ब्रेक अप भुलाने के लिए एक नया तरीका अपनाया है।
अच्छा तो ये तरीका अपनाया है कैट ने ये सबकुछ भुलाने को
सूत्रों के अनुसार दोनों पुरानी जगहों पर पहुंच गए हैं। हालांकि लिव-इन फ्लैट की चाबियां कैटरीना के पास ही हैं। रणबीर जहां अब दोस्तों से मिलकर वक्त बिता रहे हैं वहीं कैटरीना अपनी फिल्म के प्रमोशन में जोर-शोर से जुटी हैं। आश्चर्य यह है कि उन्होंने इस बार अपने प्रोड्यूसरों को प्रमोशन के लिए 25 दिनों का वक्त दिया है।
इतना समय उन्होंने पहले कभी किसी को नहीं दिया। जानकारों के अनुसार वह ब्रेक-अप को भुलाने के लिए खुद को ज्यादा से ज्यादा व्यस्त रखना चाहती हैं।
इस बीच यह खबर भी है कि जनवरी के पहले हफ्ते में दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया था। उन्हीं दिनों कैटरीना ने सलमान खान से मुलाकात थी। आठ जनवरी को दोनों ने जग्गा जासूस के लिए चांदीवली स्टूडियो में आखिरी शूटिंग की थी, परंतु उनकी बोलचाल पूरी तरह बंद थी। लेकिन इसके बाद भी दोनों एक साथ घंटों शूटिंग करते रहे। अगली स्लाइड में जानिए, इस दौरान सेट पर कैसा माहौल था।
बिना एक दूसरे से बोले, दोनों साथ-साथ करते रहे शूटिंग
सूत्रों के अनुसार तभी कैटरीना ने प्रोड्यूसरों को साफ कर दिया था कि उन्हें अलग वैनिटी दी जाए। इससे पहले वह और रणबीर एक ही वैनिटी वैन का इस्तेमाल करते थे। शूटिंग के आखिरी दिन रणबीर ने अपने दो अकेले सीन किए थे और एक सीन कैटरीना के साथ था।
मगर सैट पर आमने-सामने होते हुए भी दोनों आंखे नहीं मिला रहे थे। सीन खत्म होते ही वे अपने-अपने रास्तों पर चले गए। इन तमाम बातों के साथ जानकार मान रहे हैं कि दोनों सितारों के बीच दिलों की दूरी इतनी बढ़ चुकी है कि उनका जल्द ही फिर से साथ आ पाना बहुत मुश्किल है।