कैटरीना कैफ ने फिल्म इंडस्ट्री में आपने चार्म और अपनी मेहनत से एक अलग जगह बना ली है। कैट अपनी फिटनेस के लिए जिम में खूब पसीना भी बहाती हैं।
'टाइगर जिंदा है' की शूटिंग के लिए कैटरीना इस समय 'मोरक्को' में हैं। बिजी शेड्यूल के चलते उन्होंने फिल्म के सेट को ही अपना जिम बना लिया। जी हां, कैट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर की है जिसमें वो पुश-अप्स करती दिख रही हैं।
कैट ने पहले दोनों हाथों के सपोर्ट से पुश-अप्स किए और फिर एक हाथ से। आप जानकर हैरान हो जाएंगे कि इसके बाद उन्होंने बिना हाथों के साहारे के पुश-अप्स किए। जी हां, कैट ने अपने फैंस के साथ एक प्रैंक किया है और वीडियो के एंड में ये रिवील हो भी जाता है। और ऐसे कैट ने पुश-अप्स करने के इस चैलेंज को सफलता पूर्वक पूरा किया।
Warming up on set . @rezaparkview
A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif) on Jul 24, 2017 at 7:58am PDT
कुछ दिन पहले कैट ने सर्फिंग करते हुए भी एक वीडियो पोस्ट की थी। मोरोक्को से कैट और सलमान लगातार सोशल मीडियो पर अपने फैंस से जुड़े हुए हैं।
#laughs and poser @katrinakaif #set chats @tigerzindahai A post shared by ali (@aliabbaszafar) on Jul 24, 2017 at 2:33pm PDT