आलिया भट्ट और रणबीर कपूर का प्यार परवान चढ़ रहा है। दोनों करण जौहर की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में साथ काम कर रहे हैं। फिल्म के सेट के अलावा दोनों अक्सर मूवी डेट और डिनर डेट पर देखे जाते हैं। इन तस्वीरों से इतना तो साफ है कि यह दोनों एक साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त बिताना पसंद करते हैं।
रणबीर के अलावा आलिया के बॉलीवुड में कई दोस्त हैं। उन्हीं में से एक हैं कटरीना कैफ। हालांकि रणबीर के साथ आलिया के करीबी रिश्ते की वजह से कटरीना और आलिया में दूरियां आ चुकी हैं। आलिया और रणबीर से जुड़ी एक दिलचस्प खबर आ रही है।
एक वेबसाइट में छपी खबर के मुताबिक कटरीना के एक करीबी दोस्त ने आलिया और रणबीर की रिलेशनशिप को लेकर कटरीना की ओर से चौंकाने वाली बात कही है। कटरीना के करीबी ने कहा- 'कटरीना जानती हैं कि आलिया और रणबीर का रिलेशनशिप कैसे खत्म होगा। वह पहले यह सब देख चुकी है।'
करीबी ने कहा- कटरीना का व्यवहार दूसरे के काम में टांग अड़ाने वाला नहीं रहा है। वह नहीं चाहती कि वह इस मामले में कुछ भी कहें जिससे दुनिया को कुछ भी कहने को मिले।
बता दें कि आलिया को तो रणबीर के परिवार का अप्रूवल भी मिल गया है। आलिया के 25वें बर्थडे को मनाने के लिए रणबीर की मां नीतू कपूर भी बुल्गारिया पहुंच गई थीं। वहीं कुछ दिन पहले रणबीर की बहन रिदिमा ने आलिया को एक ब्रेसलेट गिफ्ट दिया था। अब देखना ये है कि दोनों का रिलेशन कितनी जल्दी शादी के बंधंन में बंधता है।