OTT पर भी कर सकती हैं डेब्यू
दिलचस्प बात यह है कि कैटरीना अब OTT प्लेटफॉर्म्स पर भी काम करने के बारे में सोच रही हैं। अगर ऐसा होता है तो यह उनका पहला OTT प्रोजेक्ट होगा। आजकल कई बड़े सितारे OTT की ओर रुख कर रहे हैं और कैटरीना भी इस नए फॉर्मेट को एक्सप्लोर करना चाहती हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, वह 2027 के दूसरे हिस्से में शूटिंग पर वापसी कर सकती हैं।
आखिरी बार इस फिल्म में आई थीं नजर
कैटरीना कैफ आखिरी बार फिल्म ‘मेरी क्रिसमस’ में नजर आई थीं, जिसमें उनके साथ विजय सेतुपति थे। यह फिल्म 12 जनवरी 2024 को रिलीज हुई थी और दर्शकों से ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिला था। हालांकि दोनों की एक्टिंग और केमिस्ट्री की काफी तारीफ हुई थी।
- ‘मेरी क्रिसमस’ (12 जनवरी 2024) ने बॉक्स ऑफिस पर टोटल 18.30 करोड़ का कलेक्शन किया था।
- इससे पहले वह ‘टाइगर 3’ (12 नवंबर 2023) में नजर आई थीं। ये बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी, और इसने टोटल 285.52 करोड़ की कमाई की थी।
- इससे पहले कैटरीना की फिल्म 'फोन बूध' (4 नवंबर 2022) रिलीज हुई थी, जो फ्लॉप रही थी और केवल 14.01 करोड़ कमा पाई थी।
- 5 नवंबर 2021 को 'सूर्यवंशी' रिलीज हुई थी, जो सुपरहिट रही थी और 196 करोड़ का कलेक्शन किया था।
कैटरीना कैफ और विक्की कौशल
- फोटो : इंस्टाग्राम@katrinakaif
पर्सनल लाइफ के बारे में
कैटरीना ने दिसंबर 2021 में एक्टर विक्की कौशल से शादी की थी। दोनों ने राजस्थान में पारंपरिक तरीके से शादी की थी, जिसमें सिर्फ करीबी दोस्त और परिवार शामिल हुए थे। पिछले साल 7 नवंबर 2025 को कैटरीना और विक्की के घर बेटे का जन्म हुआ, जिसका नाम उन्होंने विहान कौशल रखा है।
ये भी पढ़ें- मिस्ट्री गर्ल के साथ दिखे बादशाह, फोटो वायरल होते ही फैंस ने पूछे सवाल; बोले- ‘क्या ये हानिया आमिर हैं?’
फिलहाल, फैंस को कैटरीना के कमबैक का बेसब्री से इंतजार है और देखना दिलचस्प होगा कि वह बड़े पर्दे पर वापसी करती हैं या OTT से नई शुरुआत करती हैं।