हाल ही में खबर आई थी कि इस साल सलमान खान ने रेशमा शेट्टी को मैनेजर पोस्ट से हटाकर सारे कॉन्ट्रेक्ट खत्म कर दिए हैं। इसके बाद कहा गया कि कैटरीना कैफ ने भी सलमान खान की वजह से रेशमा को नौकरी से निकाल दिया है। लेकिन कैटरीना ने इस खबर का खंडन किया और कहा कि ये सब सिर्फ अफवाह हैं और उन्होंने रेशमा को काम से नहीं निकाला है।
कैटरीना ने कहा, 'इन खबरों का कोई आधार नहीं है। मैं काफी लंबे समय से रेशमा की कंपनी मैट्रिक्स के साथ जुड़ी हुई हूं और आगे भी उनसे अलग होने का कोई इरादा नहीं है।'
बता दें कि सलमान और रेशमा काफी लंबे समय से एक-दूसरे के साथ काम करते आ रहे हैं। कैटरीना को भी रेशमा से सलमान ने ही मिलवाया था। सलमान से कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने के बाद खबर आई की रेशमा ने अक्षय कुमार के साथ हाथ मिला लिया है और अब वो उनके सारे प्रोजेक्ट्स देखेंगी। अक्षय ने भी इस खबर की पुष्टि की है।