फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी से पहले ही, कैटरीना ने बनाया कपूर ग्रुप

Mon, 02 Mar 2015 04:23 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, मुंबई ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कैटरीना का कपूर कनेक्शन अब जगजाहिर है। रणबीर कपूर के साथ उनका प्रेम लंबे अर्से से चल रहा था और पिछले साल दोनों साथ-साथ एक छत के नीचे रहने लगे।
विज्ञापन


शादी की अटकलों को लेकर तमाम बातें भी अब पुरानी हो चुकी हैं क्योंकि दोनों के परिजन राजी हैं। सिर्फ रणबीर-कैटरीना के सात फेरे लेने की देर है।

इस बीच खबर है कि कैटरीना अपने प्रेमी की मां नीतू सिंह और बहन रिद्धिमा के भी करीब आने की कोशिशें कर रही हैं और उन्हें इस मामले में काफी हद तक कामयाबी मिली है।

पिछले कुछ दिनों से इस बात की चर्चा है कि कैटरीना ने अपने मोबाइल पर वाट्सऐप में कपूर परिवार के सदस्यों का एक ग्रुप बनाया, जिसमें इस खानदान के हर शख्स को जोड़ लिया गया है।
विज्ञापन


मजेदार बात यह है कि कैटरीना ने इस ग्रुप का नाम रखा है ‘कपूर्स’। उल्लेखनीय है कि इस फिल्मी कपूर खानदान के लोग अपने को ‘कपूर्स’ कहे जाने पर बड़ा गर्व महसूस करते हैं।

जानकारों के अनुसार कैटरीना ने ग्रुप का जो नाम रखा है, उससे सबके दिल जीत लिए हैं। कैटरीना इस ग्रुप की एडमिन हैं और सारे सदस्यों को सुबह से रात तक एक-दूसरे से कनेक्ट रखती हैं।

खास बात यह है कि कैटरीना ने ऋषि कपूर, नीतू, सिंह और रिद्धिमा के साथ वाले इस ग्रुप में अपनी मां सुजैन टरक्वीटी और बहनों को भी जोड़ा है।

इसमें संदेह नहीं कि विवाह दो लोगों का नहीं बल्कि दो परिवारों का मिलन होता है। कैटरीना अपनी शादी से पहले दोनों परिवारों के हर दिल को दूसरे से जोड़ने का काम कर रही हैं।

ऐसे में उन लोगों के मुंह पर अब लगाम लगेगी जो कह रहे थे कि रणबीर को उनके माता-पिता से अलग करके कैटरीना ने अच्छा काम नहीं किया।

वैसे एक ताजा खबर यह भी है ऋषि कपूर ने खुद को कैटरीना के इस ग्रुप से अलग कर लिया है! अगर आप सोच रहे है कि उन्होंने किसी नाराजगी की वजह से यह किया है तो ठहर जाइए।
विज्ञापन


असल में ऋषि कपूर की सुबह से घर की महिलाओं द्वारा की जाने वाली तमाम घरेलू चर्चाओं में कोई दिलचस्पी नहीं है। वह अपने अंदाज में जिंदगी जीते हुए खुश हैं। इस पर कैटरीना को भी कोई आपत्ति कैसे हो सकती है?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें