कैटरीना कैफ-विक्की कौशल
- फोटो : इंस्टाग्राम
फिल्मों में वापसी को लेकर क्या है कैटरीना का प्लान?
अभिनय के अलावा कैटरीना अपने ब्यूटी ब्रांड 'के ब्यूटी' से भी जुड़ी हुई हैं। फिलहाल अभिनेत्री की फिल्मों में वापसी की कोई जल्दबाजी नहीं है। वह इस समय परिवार के साथ ज्यादा वक्त बिताने, सोशल मीडिया से दूर रहने और अपने बेटे विहान के साथ समय का आनंद लेने पर ध्यान दे रही हैं।
कैटरीना के लिए बेटे के साथ समय बिताना इतना खास है कि वह चाहती हैं कि विहान के सोने के समय वह उसके पास मौजूद रहें।
हालांकि, जब वह दोबारा फिल्मों में काम शुरू करेंगी, तो उनकी कोशिश एक ऐसा किरदार निभाने की होगी, जो उनके अभिनय के एक नए पहलू को सामने लाए। अभिनेत्री के मन में एक खास तरह का किरदार है, और वह है विलेन का किरदार।
ये भी पढ़ें- बीपी सिंह: 'जिंदगी का सबसे बड़ा अध्याय खत्म..', निर्देशक के निधन से टूटे एसीपी प्रद्युमन; बताया कैसा था रिश्ता