विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की जोड़ी को लोग खूब पसंद करते हैं। हाल ही में विक्की कौशल ने अपनी एक तस्वीर साझा की है। इस फोटो की खास बात यह है कि इसे खुद कैटरीना कैफ ने क्लिक किया है। फैंस इस तस्वीर पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
विक्की कौशल और कैटरीना कैफ हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे प्यारे जोड़ों में से एक हैं। दोनों को अक्सर सोशल मीडिया पर एक-दूसरे पर अपना प्यार बरसाते हुए देखा जाता है। उनके प्यार भरे पोस्ट दोनों की केमिस्ट्री को बखूबी बयां करते हैं। इस जोड़े ने अपना रविवार यानी 28 जुलाई का दिन एक साथ बिताया। विक्की की इंस्टाग्राम पोस्ट इस बात का सबूत है।
विज्ञापन
विक्की के लिए फोटोग्राफर बनी कैटरीना
विक्की कौशल ने रविवार को इंस्टाग्राम पर अपनी एक नई तस्वीर फैंस के साथ साझा की। इस फोटो में विक्की को सोफे पर आराम करते हुए देखा जा सकता है। उनके हाथ में एक सॉफ्ट टॉय भी है। इसमें अभिनेता अपनी प्यारी सी मुस्कान लिए नजर आ रहे हैं। वह पोज देते हुए वह ग्रे टी-शर्ट पहने हुए हैं।
विक्की ने कैप्शन के जरिए बरसाया प्यार
विक्की की मुस्कान के अलावा जिस चीज ने सभी का ध्यान खींचा, वह था उनकी पत्नी अभिनेत्री कैटरीना कैफ के लिए उनका प्यारा सा कैप्शन। उनके कैप्शन के अनुसार कैटरीना ने अपने अंदर के फोटोग्राफर को बाहर निकाला और उनकी तस्वीर क्लिक की। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "आलसी रविवार और पत्नी के अंदर का फोटोग्राफर जाग गया।"
विज्ञापन
लोग दे रहे हैं प्रतिक्रियाएं
विक्की कौशल की ताजा तस्वीर पर लोग जमकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक इंस्टाग्राम यूजर ने इमोशनल और हर्ट इमोजी के साथ लिखा, "मेरे क्यूटीज।" विक्की के एक अन्य प्रशंसक ने लिखा, "कभी बहुत हॉट कभी क्यूट।" एक अन्य टिप्पणी में लिखा था, "सबसे प्यारी पत्नी और मनमोहक पति।" इसके अलावा और भी बहुत से यूजर्स ने टिप्पणी कर अपनी भावनाएं व्यक्त कीं।